न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर भड़के विजय, इस एक्ट्रेस की फोटो के साथ भी हुई थी छेड़छाड़, मां ने दी जानकारी

इन दिनों सोशल मीडिया पर डीपफेक मुद्दा छाया हुआ है। हाल ही में साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एआई जनरेटेड डीपफेक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 6:21:34

2 News : रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर भड़के विजय, इस एक्ट्रेस की फोटो के साथ भी हुई थी छेड़छाड़, मां ने दी जानकारी

इन दिनों सोशल मीडिया पर डीपफेक मुद्दा छाया हुआ है। हाल ही में साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एआई जनरेटेड डीपफेक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद से हल्ला मचा हुआ है। अब साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी रुमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका के वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। विजय की इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाली गई पोस्ट में सरकार ने रश्मिका के डीपफेक वीडियो पर एक्शन लिया है।

इस पर कमेंट करते हुए विजय ने लिखा कि ये कदम भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। ऐसा किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए। इस तरह की घटनाओं पर तुरंत रोक लगानी चाहिए। साथ ही अपराधियों को सजा देने के लिए जल्दी ही काबिल साइबर विंग भी बननी चाहिए। विजय सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करते हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने मंगलवार (7 नवंबर) को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को नोटिस जारी किया, जिसमें आईटी अधिनियम, 2000 और आईटी मध्यस्थ नियमों की धाराओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि कंप्यूटर संसाधनों का उपयोग करके धोखाधड़ी करने पर अधिकतम तीन साल की जेल और 31 लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है।

vijay deverakonda,rashmika mandanna,vijay rashmika,rashmika deepfake video,sonnalli seygall,pyar ka punchnama 2

एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने बताया डरावना अनुभव

'प्यार का पंचनामा' की एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने भी रश्मिका के वीडियो को लेकर रिएक्शन दी है। सोनाली ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह घटना डरावनी है। बेशक, हम सभी ने इसे अतीत में चित्रों के साथ देखा है। यह हमेशा डिबेट का मुद्दा रहा है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। मेरा मतलब है कि इलीगल है। इसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

एक लड़की के रूप में, एक इंसान के रूप में, मैं सुरक्षित महसूस नहीं करती क्योंकि इसका मतलब है कि जो कुछ भी ऑनलाइन उपलब्ध है उसके साथ कुछ भी किया जा सकता है? हमारे जीवन का बहुत सारा हिस्सा वहीं पर है इंटरनेट, चाहे वह सोशल मीडिया हो, गूगल हो, या हमारा फोन हो। ऐसा मेरे साथ भी हो चुका है लेकिन वीडियो में नहीं, बल्कि तस्वीरों के रूप में। यह सच सामने आने के बाद मैं डर गई थी।

यह बहुत, बहुत डरावना था। दरअसल मेरी मां इसे मेरे सामने लाई। मेरी मां बहुत भोली-भाली हैं और कम से कम उस समय जब यह नया भी था, उन्हें समझ नहीं आया। इस घटना का असर उन पर पड़ा। ये कौनसी तस्वीरें हैं? मैं ऐसी हो गई जैसे कि वो मां नहीं हैं। इसलिए यह बहुत बुरा है और डरावना भी। यह पूरी तरह से गैरकानूनी है और सिर्फ इसलिए कि वे फेसलेस लोग हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे