न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रश्मिका मंदाना के साथ फरवरी में शादी को लेकर विजय देवरकोंडा ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, एक्टर ने कह डाली यह बात

साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। वे चाहते हैं कि यह खूबसूरत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jan 2024 11:40:33

रश्मिका मंदाना के साथ फरवरी में शादी को लेकर विजय देवरकोंडा ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, एक्टर ने कह डाली यह बात

साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। वे चाहते हैं कि यह खूबसूरत दोस्ती शादी में बदल जाए। ऐसे में लगातार अटकलें लगती रहती हैं कि कपल जल्द ही एक-दूसरे का हो जाएगा। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि दोनों फरवरी में शादी कर लेंगे। अब विजय ने रश्मिका संग सगाई को लेकर फैल रही अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विजय ने लाइफस्टाइल एशिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं फरवरी में सगाई या शादी नहीं कर रहा हूं। ऐसा लगता है जैसे प्रेस हर दो साल में मेरी शादी कराना चाहती है। मैं हर साल यह अफवाह सुनता हूं। बस मेरी ही शादी क्यों करा रहे हैं। प्रेस बस मेरी शादी का इंतजार कर रही है। विजय का यह बयान सामने आने के बाद फैंस निराश हैं।

विजय के रिएक्शन ने उनकी शादी को लेकर चल रही चर्चा पर विराम लगा दिया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कपल एंगेजमेंट के दौरान रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा करने की प्लानिंग बना रहे हैं। बता दें कि विजय और रश्मिका ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' फिल्मों में साथ में काम किया है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से खूब सराहना मिली थी।

vijay deverakonda,actor vijay deverakonda,rashmika mandanna,actress rashmika mandanna,vijay rashmika,vijay rashmika marriage,animal movie,kushi movie

2 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं रश्मिका और विजय

रश्मिका और विजय ने अभी तक सार्वजनिक तौर पर अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी और ऑफ-स्क्रीन मोमेंट्स ने उनके रिलेशनशिप की अफवाहों को हवा दी है। यह जोड़ी अक्सर एयरपोर्ट पर अलग-अलग दिखती है, लेकिन फोरेन वेकेशन पर एक साथ नजर आते हैं।

इनकी साथ वाली तस्वीरें फिर वायरल होने लगती हैं। विजय की पिछली फिल्म 'खुशी' थी। इन दिनों वे 'फैमिली स्टार' और निर्देशक गौतम तिन्नानुरी की 'वीडी 12' की शूटिंग में बिजी हैं। दूसरी ओर, रश्मिका अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल', 'रेनबो', 'द गर्लफ्रेंड' और 'चावा' में नजर आएंगी।

रश्मिका की पिछली फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई ‘एनिमल’ थी। इसमें रश्मिका को रणबीर कपूर के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी रश्मिका से कई दफा विजय को लेकर सवाल पूछे गए, लेकिन उन्होंने इसे किसी न किसी तरह टाल दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम