न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिर उछला विजय की शादी का सवाल, बोले-लव मैरिज ही करेंगे, ...तो इस समय तक नाना बनेंगे सुनील शेट्टी

लंबे समय से साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के अफेयर की खबरें आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Mar 2024 7:55:07

2 News : फिर उछला विजय की शादी का सवाल, बोले-लव मैरिज ही करेंगे, ...तो इस समय तक नाना बनेंगे सुनील शेट्टी

लंबे समय से साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के अफेयर की खबरें आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दी है। उनसे जब भी रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर पूछा जाता है तो वे बातों को घुमा देते हैं। सोशल मीडिया पर कई दफा उनके वेकेशन के दौरान साथ होने की फोटो सामने आ चुकी हैं। विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द फैमिली स्टार' के प्रमोशन में बिजी हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान एक बार फिर से विजय के सामने शादी का जिक्र हुआ। विजय तमिलनाडु में थे जहां एक रिपोर्टर ने उनसे रश्मिका का नाम लिए बगैर पूछा कि क्या वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मैं भी शादी करना चाहता हूं और पिता बनना चाहता हूं। मैं लव मैरिज ही करूंगा। मेरी होने वाली दुल्हन मेरे माता-पिता को पसंद होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में विजय और रश्मिका मालदीव ट्रिप पर गए थे। तब यह खबर जोरों से उठी थी वे जल्द ही शादी का ऐलान कर सकते हैं। बाद में विजय ने कहा था कि उन्होंने न तो सगाई की है और न ही शादी। यहां तक कि रश्मिका से भी पिछले साल आई उनकी फिल्म ‘एनिमल’ के प्रमोशन के दौरान कई दफा विजय को लेकर सवाल पूछे गए लेकिन उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

‘डांस दीवाने 4’ के प्रोमो में भारती के सवाल पर सुनील ने दिए संकेत

दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित के साथ रियलिटी शो 'डांस दीवाने 4’ जज कर रहे हैं। इसमें सुनील अपने अंदाज की वजह से छाए रहते हैं। अब इस शो से सुनील का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे खुद के नाना बनने को लेकर होस्ट कॉमेडियन भारती सिंह से बात करते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान सुनील ने बातों-बातों में ये भी संकेत दे दिया है कि उनकी बेटी अथिया और दामाद लोकेश राहुल कब पेरेंट्स बनेंगे।

शो के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में भारती, सुनील से गप्पे लड़ाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान भारती बोलती हैं, “सुनील सर आपकी बेटी के बच्चे होंगे, फिर आप नाना बन जाओगे।” इसका जवाब देते हुए सुनील कहते हैं, “हां अगले सीजन में जब मैं आऊंगा, तो मैं नाना की तरह स्टेज पर चल रहा होऊंगा।” इसके बाद फिर भारती मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि नाना बनने के बाद आपको थोड़ा झुक के चलना पड़ेगा।

अपने एक-दो दांत भी गिराने होंगे। इतने हैंडसम नाना कैसे हो सकते हैं आप। ये सब सुनकर माधुरी जोर-जोर से हंसने लग जाती हैं। सुनील के इस बयान के बाद फैंस अटकलें लगाने लगे हैं कि अथिया शायद जल्द ही खुशखबरी दे देंगी। बता दें कि अथिया ने पिछले साल 23 जनवरी को राहुल संग शादी रचाई थी। शादी सुनील के खंडाला वाले बंगले में हुई थी। शादी से पहले अथिया-राहुल तीन साल तक रिलेशनशिप में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम