न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भावनाओं में बहे ये 2 एक्टर! विजय ने 100 परिवारों को दिए 1-1 लाख रुपए, नाना ने बताई मौत की सच्चाई

साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा काफी पॉपुलर हैं। उन्हें चाहने वाले समय-समय पर अलग-अलग तरह से प्यार का इजहार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Sep 2023 1:31:18

साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा काफी पॉपुलर हैं। उन्हें चाहने वाले समय-समय पर अलग-अलग तरह से प्यार का इजहार करते रहते हैं। वैसे भी साउथ इंडियन फैंस की दीवानगी सभी सीमाओं से परे होती है। अब विजय ने भी अपने प्रशंसकों को ऐसा यादगार तोहफा दिया है, जिसे वे जिंदगीभर नहीं भूलेंगे। दरअसल विजय और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘कुशी’ सुपरहिट हो गई है।

विजय ने हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म को सफल बनाने वाले फैंस के साथ खुशी शेयर की। ‘कुशी’ की खुशियां बांटने के लिए चुने गए 100 परिवारों को विजय ने 1-1 लाख रुपए का चेक दिया। चेक पाने वालों ने खुशी के मारे विजय को गले लगा लिया। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर शिवा निर्वाण और प्रोड्यूसर नवीन येरनेनी व के वाई रविशंकर भी मौजूद थे। यरनेनी ने कहा कि फिल्म 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के कलेक्शन के साथ सुपरहिट हो गई है। मुझे खुशी है कि विजय ने 100 लोगों की मदद करने की कोशिश और मुहिम हमारी फिल्म से शुरू की। यह सभी को प्रोत्साहित करने वाला कदम है।

विजय देवरकोंडा ने कहा कि जो दर्शक मुझे इतना प्यार दे रहे हैं, उनके लिए कई अच्छे प्रोग्राम करना चाहता हूं क्योंकि मैंने भी एक बार सोचा था कि अगर कोई हमारी ऐसे ही मदद कर दे तो कितना अच्छा होगा। जब मैं पढ़ाई कर रहा था तो मेरे सभी दोस्त छुट्टियों पर जाते थे, मैं घर पर ही रहता था क्योंकि मैं पैसे मांगकर अपने माता-पिता को परेशान नहीं करना चाहता था।

तब मैं सोचता था कि मेरे दोस्त किस तरह छुट्टियों का मजा ले रहे होंगे। मेरे भाई की इंजीनियरिंग की फीस के लिए संघर्ष करते समय अगर ऐसी किसी जरूरत पर कोई कुछ पैसे दे दे तो अच्छा होगा। उन सभी मुसीबतों को पार करके मैंने यह सफर तय किया है। इस कार्यक्रम की घोषणा के बाद से अब तक 50 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। हम इसे सिर्फ 100 लोगों के लिए ही कर सकते हैं।

vijay devarakonda,kushi movie,nana patekar,samantha ruth prabhu,100 families,actor vijay devarakonda,actor nana patekar

नाना पाटेकर के मां-बाप और 6 भाई-बहन हो चुके हैं खत्म, खुद के लिए जमा कीं 12 मन लकड़ियां

वेटरन एक्टर नाना पाटेकर (72) बॉलीवुड में अब तक कई भूमिकाओं को शानदार अंदाज में अंजाम दे चुके हैं। अब वे जल्द ही फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ में नजर आएंगे। इस दौरान नाना ने एक इंटरव्यू में अपने जीवन और मृत्यु को लेकर खुलकर बात की। नाना ने कहा कि मैं सादी जिंदगी जीता हूं और उसूलों पर चलता हूं। मुझमें कोई भी बनावटीपन नहीं आया है और मैं आज भी जड़ों से जुड़ा हुआ हूं।

मुझे जिंदगी की हकीकत समझ आती है इसलिए मैं किसी गलतफहमी में नहीं रहता क्योंकि मुझे मृत्यु पर भरोसा है। मुझे 12 मन लकड़ी लगने वाली है और यही मेरी फाइनल प्रॉपर्टी है। इसके साथ मैं दुनिया से चला जाऊंगा। मैंने लकड़ियां इकट्ठी कर रखी हैं। वे सूखी हैं और उसी में मुझे जलना है। मुझे जलाते वक्त गीली लकड़ी का इस्तेमाल मत करना...वरना धुआं होगा और धुएं से जो दोस्त वहां जमा होंगे उनकी आंखें नम हो जाएगी।

आंखों में पानी आएगा तो लोगों को ऐसे वक्त में गलतफहमी होगी। लोग सोचेंगे कि वे मेरे लिए रो रहे हैं। आप मर जाओगे तो आपको 2-4 दिन बाद कोई याद नहीं करेगा। मैंने तो ये कह दिया कि मेरी तस्वीर भी मत लगाना, पूरी तरह भूल जाओ वह बहुत जरूरी है। हम 7 भाई-बहन थे। एक-एक करके सब दुनिया को अलविदा कह गए। मां-बाप भाई-बहन अब कोई भी इस दुनिया में नहीं है। वे सभी एक साथ दूसरी दुनिया में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार