न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विजय देवरकोंडा पर माता-पिता बना रहे शादी का दबाव! अगले महीने दूसरी शादी कर सकती है यह एक्ट्रेस

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपकमिंग फिल्म 'कुशी' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह 1 सितंबर को रिलीज होगी। विजय हाल ही में टीवी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Aug 2023 11:59:57

विजय देवरकोंडा पर माता-पिता बना रहे शादी का दबाव! अगले महीने दूसरी शादी कर सकती है यह एक्ट्रेस

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपकमिंग फिल्म 'कुशी' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह 1 सितंबर को रिलीज होगी। विजय हाल ही में टीवी शो 'नीथोन डांस' के लास्ट एपिसोड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान एक सवाल के जवाब में विजय ने कहा कि मेरे माता-पिता शादी के लिए मुझ पर दबाव बना रहे हैं। उनकी कुछ शर्तें हैं। मां मुझसे पोते-पोतियां चाहती हैं। तब सीनियर एक्ट्रेस राधा ने विजय को सलाह दी कि वे माता-पिता को वह खुशी दें, जो वे चाहते हैं।

इस पर विजय ने चुटकी लेते कहा कि मैं शादी में देरी करके माता-पिता के लिए खुशी सुनिश्चित कर रहा हूं। इस पर वहां मौजूद सभी लोगों को हंसी आ गई। सामने आए प्रोमो में नटराज मास्टर, अमरदीप और विजय के बीच शादी को लेकर हुई हंसी-मजाक की झलक देख सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि 34 साल के विजय साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट हैंडसम और एलिजिबल बैचलर्स में गिने जाते हैं। पिछले काफी समय से विजय की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना संग डेटिंग की खबरें फैल रही हैं। हालांकि फिल्मों में साथ काम कर चुके रश्मिका-विजय एक-दूसरे को दोस्त ही बताते हैं। विजय की आगामी फिल्म 'कुशी' में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

vijay devarakonda,mahira khan,rashmika mandana,vijay devarakonda marriage,mahira khan marriage,pakistani actress mahira khan,south indian star vijay devarakonda

माहिरा खान के मैनेजर ने शादी की खबरों को बताया अफवाह

शाहरुख खान के साथ ‘रईस’ फिल्म में नजर आ चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि 38 वर्षीय माहिरा सितंबर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सलीम करीम से शादी करने जा रही हैं। रिपोर्टों के अनुसार माहिरा बिजनेसमैन सलीम करीम पाकिस्तान के पंजाब स्थित हिल स्टेशन में एक इंटीमेट सेरेमनी में निकाह करेंगे, जहां सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे।

हालांकि अब माहिरा के मैनेजर अनुशाय तल्हा ने इन खबरों को अफवाह बताया है। जियो वेब की रिपोर्ट के मुताबिक अनुशय ने माहिरा की शादी की खबरों को 'गैरजिम्मेदार पत्रकारिता' करार दिया। उन्होंने कहा कि माहिरा ने शादी के बारे में कुछ नहीं कहा है और ये सभी अफवाहें और अटकलें आधारहीन हैं। उल्लेखनीय है कि माहिरा ने सलीम के साथ साल 2020 में रिश्ते को कबूला था।

इससे पहले माहिरा ने परिवार की मर्जी के खिलाफ साल 2007 में अली के साथ निकाह किया था। उनका एक बेटा अजलान अक्सरी भी है। माहिरा और अली का साल 2015 में तलाक हो गया था। माहिरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही नेटफ्लिक्स पर पहली बार रिलीज हो रही पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' में फवाद खान के साथ दिखेंगी। माहिरा को इससे पहले फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट' में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका