न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बर्थडे पर न्यूड फोटो शेयर कर ट्रोल हुए विद्युत, इधर-शिल्पा ने दिखाई रानी की बिटिया आदिरा के जन्मदिन की झलक

एक्टर विद्युत जामवाल आज रविवार (10 दिसंबर) को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। विद्युत ने इस मौके पर सबको चौंका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Dec 2023 1:00:56

2 News : बर्थडे पर न्यूड फोटो शेयर कर ट्रोल हुए विद्युत, इधर-शिल्पा ने दिखाई रानी की बिटिया आदिरा के जन्मदिन की झलक

एक्टर विद्युत जामवाल आज रविवार (10 दिसंबर) को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। विद्युत ने इस मौके पर सबको चौंका दिया। उनकी हरकत के चलते वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। उन्हें बधाई और शुभकामनाओं से ज्यादा आलोचना मिल रही हैं। दरअसल विद्युत ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की न्यूड फोटोज शेयर की हैं, जो जंगल में आग की जैसे वायरल हो रही हैं। इन्हें देखने के बाद हर कोई हैरान है। विद्युत ने इनके साथ लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।

विद्युत ने लिखा, ‘हिमालय पर्वतमाला में मेरी वापसी–“परमात्मा का निवास” 14 साल पहले शुरू हुआ था। इससे पहले कि मुझे एहसास होता, हर साल 7-10 दिन अकेले बिताना मेरे जीवन का अभिन्न अंग बन गया। विलासिता और प्रशंसा के जीवन से जंगल में आकर, मुझे अपना एकांत ढूंढना और “मैं कौन नहीं हूं” जानने के महत्व को महसूस करना पसंद है, जो “मैं कौन हूं” जानने का पहला कदम है और साथ ही शांति में खुद की रक्षा करना भी है।

प्रकृति द्वारा प्रदत्त विलासिता। मैं कम्फर्ट जोन के बाहर सबसे ज्यादा आरामदायक हूं। मैं प्रकृति की प्राकृतिक आवृत्ति के साथ तालमेल बिठाता हूं और मैं खुद को सैटेलाइट डिश एंटीना के रूप में कल्पना करता हूं- जो खुशी और प्यार के कंपन प्राप्त और उत्सर्जित कर रहा है। मैं करुणा की आवृत्ति पर कंपन करता हूं। मैं निर्धारण की आवृत्ति पर कंपन करता हूं। मैं उपलब्धि की आवृत्ति पर कंपन करता हूं। मैं क्रिया की आवृत्ति पर कंपन करता हूं।

यहीं पर मैं वो ऊर्जा पैदा करता हूं, जिसके साथ मैं खुद को घेरना चाहता हूं और घर वापस आना चाहता हूं, अपने जीवन में एक नए अध्याय का अनुभव करने के लिए तैयार हूं – पुनर्जन्म। यह भी शेयर करना पसंद करूंगा कि यह एकांत मन के लिए अकल्पनीय है, लेकिन जागरूकता में होने पर ही एक्सपेरिमेंटल होता है.. मैं अब अपने अगले चैप्टर- क्रैक के लिए तैयार और उत्साहित हूं, जो 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। Pic courtesy- एक स्थानीय चरवाहा मोहर सिंह।’

8 साल की हुईं रानी-आदित्य की बेटी आदिरा, शिल्पा ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की Photos

मशहूर फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा शनिवार (9 दिसंबर) को 8 साल की हो गईं। आदित्य-रानी ने इस मौके पर एक बर्थडे पार्टी होस्ट की। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दिग्गजों ने भाग लिया। अब सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जन्मदिन की कुछ इनसाइड झलकियां शेयर कीं।

पार्टी की थीम क्रिसमस पर बेस्ड थी और पूरे वेन्यू को शानदार तरीके से सजाया गया था। पहली झलक में शिल्पा व रानी पोज देती देखी जा सकती हैं। रानी रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। रानी ने आउटफिट को रेड हेयर बैंड और बोल्ड रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया था। शिल्पा ने ऑरेंज टैंक टॉप पहना था, जिसे उन्होंने डेनिम के साथ पेयर किया। अगली झलक में शिल्पा व रानी के साथ कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट दिखीं।

अगली झलक में शिल्पा बेटी समीशा के साथ सांता क्लॉज के स्टैच्यू के साथ पोज देती नजर आईं। एक अन्य तस्वीर में समीशा ने स्नोमैन शुभंकर के साथ पोज दिए। अंतिम फोटो में शिल्पा और उनकी बहन शमिता शेट्टी सेल्फी लेती दिखीं। इस मौके पर करीना कपूर के छोटे बेटे जहांगीर अली खान व उनकी नैनी, आलिया भट्ट, फिल्म निर्माता करण जौहर व उनके जुड़वा बच्चे यश व रूही, एक्टर नील नितिन मुकेश की बेटी नुर्वी भी मौजूद थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे