न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Teaser रिलीज : ‘क्रैक’ में दिखा विद्युत जामवाल का जबरदस्त अंदाज, ‘मैं अटल हूं’ में पंकज त्रिपाठी ने जीता दिल

विद्युत जामवाल, नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन की स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म ‘क्रैक-जीतेगा तो जिएगा’ को देखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Dec 2023 8:11:40

2 Teaser रिलीज : ‘क्रैक’ में दिखा विद्युत जामवाल का जबरदस्त अंदाज, ‘मैं अटल हूं’ में पंकज त्रिपाठी ने जीता दिल

विद्युत जामवाल, नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन की स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म ‘क्रैक-जीतेगा तो जिएगा’ को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। हाल ही विद्युत के जन्मदिन के मौके पर टीम ने इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंसमेंट की थी। यह 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्ममेकर्स ने आज मंगलवार (19 दिसंबर) को सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का टीजर आउट कर दिया है।

विद्युत ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीजर शेयर किया है। यह 1 मिनट 25 सेकंड की वीडियो क्लिप रोमांच और एक्शन की सीमाओं को पार करती है। विद्युत अपनी इमेज के अनुसार एक फिर दिल दहला देने वाले स्टंट कर रहे हैं। फिर चाहे स्केटिंग में फाइट सीन हो, या माउंटेन क्लाइंबिंग का थ्रिल, टीजर में बखूबी देखने को मिला है। विद्युत हमेशा से ही कमाल के स्टंट और एक्शन परर्फॉर्मर रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही इनका मुकाबला कोई कर सकता है। फिल्म की शूटिंग पोलैंड में हुई है। यह फिल्म ‘कमांडो 3’ के बाद विद्युत और डायरेक्टर आदित्य दत्त की वापसी को दिखाएगी। बता दें कि विद्युत ने तेलुगु फिल्म 'शक्ति' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद साल 2011 में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'फोर्स' आई थी।

20 दिसंबर को रिलीज होगा ‘मैं अटल हूं’ का ट्रेलर, सिनेमाघरों में आएगी इस दिन

पंकज त्रिपाठी की अभिनय क्षमता का हर कोई कायल है। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड के बावजूद वे फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाने में सफल रहे हैं। वे अक्सर लीक से हटकर रोल करने के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल पंकज अपनी आगामी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस में फिल्म के लिए जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

इस बीच आज मंगलवार (19 दिसंबर) को मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। Hitz Music ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर टीजर जारी किया है। ये 1 मिनट 12 सैकंड का है। इसका ट्रेलर भी बुधवार को रिलीज कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी पंकज ने साझा की है।

पंकज ने लिखा, “ये कहानी है सबके साथ जुड़कर, देश को आगे बढ़ाने वाले श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की। मैं अटल हूं का ट्रेलर 20 दिसंबर को रिलीज होगा।” फिल्म की कहानी की बात करें तो यह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर आधारित है। निर्देशन रवि जाधव ने किया है। फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पंकज की पिछली फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज हुई ‘ओएमजी 2’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम