न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करोड़ों का नुकसान होने के बाद इस एक्टर ने जॉइन किया था सर्कस, गुरमीत की वेब सीरीज का ट्रेलर जारी

एक्टर विद्युत जामवाल (43) को बॉलीवुड में एक दशक से भी ज्यादा समय हो चुका है। विद्युत की अधिकतर फिल्मों में जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jun 2024 12:48:26

2 News : करोड़ों का नुकसान होने के बाद इस एक्टर ने जॉइन किया था सर्कस, गुरमीत की वेब सीरीज का ट्रेलर जारी

एक्टर विद्युत जामवाल (43) को बॉलीवुड में एक दशक से भी ज्यादा समय हो चुका है। विद्युत की अधिकतर फिल्मों में जबरदस्त एक्शन होता है। डुप्लीकेट के बजाय वे कई स्टंट खुद ही करते हैं। विद्युत शानदार फिटनेस के लिए मशहूर हैं। विद्युत की पिछली फिल्म ‘क्रैक’ थी, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अब एक इंटरव्यू में विद्युत ने खुलासा किया कि ‘क्रैक’ के कारण उन्हें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था। हालांकि महज 3 महीने के अंदर ही उन्होंने अपना सारा पैसा रिकवर कर लिया था। विद्युत ने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि मुसीबत से निकलने के लिए उन्होंने फ्रेंच सर्कस जॉइन किया था। यहां उन्होंने कलाकारों से बहुत कुछ सीखा। विद्युत ने कहा कि मैंने बहुत सारे पैसे बर्बाद किए थे। उस समय मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात ये थी कि मैं इन चीजों से कैसे निपटूं।

पैसे बर्बाद करने के बाद मुझे बहुत सारी सलाह मिलती हैं। मुझे वहां से हटना बहुत मुश्किल लगता था। इन चीजों से दूर हटना जरूरी था। ‘क्रैक’ की रिलीज के बाद मैं एक फ्रांसीसी सर्कस में शामिल हो गया और वहां लगभग 14 दिन बिताए। मैंने वहां एक कांटोरशनिस्ट के साथ समय बिताया। कांटोरशनिस्ट वो शख्स होता है जो अपने शरीर को एक खास तरीके से मूव कर सकता है, जो देखने में काफी मुश्किल लगता है।

उस वक्त मुझे बहुत छोटा महसूस हो रहा था। मैंने उनके साथ कुछ समय बिताया, जिसके बाद जब मैं मुंबई आया तो काफी बेहतर महसूस कर रहा था। जब मैं वापस आया तो मैंने कुछ समय बैठकर ये सोचा कि बहुत पैसे खर्च कर दिए लेकिन अब मुझे क्या करना चाहिए? फिर तीन महीने के अंदर मैंने अपने सारा कर्ज चुका दिया। जब मेरे दोस्तों ने मुझसे पूछा कि ऐसा कैसे किया तो मैंने कहा कि ज्यादा स्ट्रेस नहीं लिया और गेम प्लान पर काम किया।

vidyut jammwal,actor vidyut jammwal,french circus,crakk movie,vidyut crakk,gurmeet choudhary,commander karan saxena web series

गुरमीत चौधरी की वेब सीरीज ‘कमांडर करण सक्सेना’ OTT पर इस दिन होगी स्ट्रीम

गुरमीत चौधरी साल 2008 के टीवी शो ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे। अब गुरमीत के करिअर की पहली वेब सीरीज ‘कमांडर करण सक्सेना’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो एक्शन से भरपूर है। गुरमीत इसमें रॉ एजेंट ‘करण सक्सेना’ का रोल निभा रहे हैं, जो देशभक्त है और देश को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। एक्टर इकबाल खान विलेन बने हैं और वे आईएसआई चीफ नासिर के किरदार में दिखेंगे।

निर्माताओं ने ट्रेलर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “चुनौती कितनी भी बड़ी हो, देश से बड़ा कुछ नहीं होता।” गुरमीत ने सीरीज के बारे में कहा कि ‘कमांडर करण सक्सेना’ मेरे लिए बेहद खास है। मैं उन सभी अधिकारियों की दिल से तारीफ करता हूं, जो देश की जी जान से सेवा करते हैं। इन हीरो से प्रेरित एक किरदार को निभाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। सीरीज में मेरा किरदार करण देश के प्रति समर्पित है।

इस किरदार को मैं असल जिंदगी में भी अपनाना चाहता हूं। वह एक ऐसा व्यक्ति है जो मैं हमेशा से बनना चाहता था। बता दें कि सीरीज के डायरेक्टर जतिन वागले हैं और इसका निर्माण कीलाइट प्रोडक्शंस ने किया है। हाल ही सीरीज का टीजर जारी किया गया था, जिसे भी फैंस का बहुत प्यार मिला। वे बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। सीरीज 8 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका