न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विद्युत-नोरा की फिल्म ‘क्रैक’ का दूसरा गाना रिलीज, देखें-‘कॉफी विद करण’ के रैपिड फायर हैम्पर की झलक

बॉलीवुड में एक्टर विद्युत जामवाल की इमेज एक्शन हीरो की है। वे फिल्मों में जबरदस्त स्टंट सीन करने के लिए जाने जाते हैं। उनका फीजिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 8:20:20

2 News : विद्युत-नोरा की फिल्म ‘क्रैक’ का दूसरा गाना रिलीज, देखें-‘कॉफी विद करण’ के रैपिड फायर हैम्पर की झलक

बॉलीवुड में एक्टर विद्युत जामवाल की इमेज एक्शन हीरो की है। वे फिल्मों में जबरदस्त स्टंट सीन करने के लिए जाने जाते हैं। उनका फीजिक भी तगड़ा है और डोले-शोले तथा मसल्स देखते ही बनते हैं। इन दिनों विद्युत अपनी आगामी फिल्म ‘क्रैक-जीतेगा तो जिएगा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। आज गुरुवार (25 जनवरी) को इस फिल्म का दूसरा गाना ‘जीना हराम’ रिलीज कर दिया गया। गाने में विद्युत और एक्ट्रेस नोरा फतेही रोमांस करते दिख रहे हैं। गाने में विशाल मिश्रा और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है।

इससे पहले मेकर्स ने 'दिल झूम' गाना रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। बता दें ‘क्रैक’ एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है। नोरा इस फिल्म से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं। वह अब तक कई फिल्मों में एक से बढ़कर एक आइटम सोंग कर चुकी हैं। नोरा ने अपने डांस के दम पर फैंस को दीवाना बनाया हुआ है। पूर्व में ‘क्रैक’ फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म में अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन के भी अहम रोल हैं।

एक बार फिर 'कमांडो-3' के डायरेक्टर आदित्य दत्त और एक्टर विद्युत जामवाल की जोड़ी साथ काम कर रही है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर विद्युत हैं। फिल्म 23 फरवरी को विद्युत के प्रोडक्शन हाउस 'एक्शन हीरो फिल्म्स' तले सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विद्युत की पहली हिंदी फिल्म साल 2011 में आई 'फोर्स' थी।

करण जौहर ने किया शो में मिलने वाले महंगे-महंगे हैम्पर को लेकर खुलासा

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का बहुचर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन पिछले हफ्ते खत्म हो गया। OTT प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट हुए शो के आखिरी एपिसोड में कई सेलेब्स के दोस्त ओरी और कंटेंट क्रिएटर सुमुखी सुरेश, कुशा कपिला, दानिश सैत और तन्मय भट्ट नजर आए थे। इसमें उन्होंने शो को लेकर कई अवॉर्ड्स दिए।

इस बीच करण ने शो में मिलने वाले रैपिड फायर हैम्पर को लेकर खुलासा किया है। करण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनके इस मेगा हैम्पर में त्यानी ज्वेलरी, गोप्रो हीरो 11 कैमरा, सोनोज वायरलैस स्पीकर, गूगल पिक्सल 8 प्रो, थेरागन मसाज प्रो, वाईएसएल फ्रेगरेंसेज, आईओसिटेन आल्मंड शॉवर ऑइल, नापा डोरी का चीज नाइफ और बार सेट, आनंदिनी हिमालय टी, गूडीज, स्टेटमेंट कॉफी मग और कुछ लग्जरी आइट्म्स शुमार हैं।

करण ने 10 मिनट 15 सैकंड का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “कॉफी काउच पर लगातार गेस्ट ऑफ ऑवर कोई और नहीं बल्कि कॉफी हैम्पर रहा है! इस बारे में कोई राज नहीं छिपाया जा सकता, इसलिए आप यहां देखें! Koffee With Karan सीजन 8 - सभी एपिसोड अब डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे हैं!”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम