न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘12वीं फेल’ के लिए डायरेक्टर की पत्नी ने कहा था..., वर्ल्ड कैंसर डे पर आयुष्मान ने पत्नी के लिए लिखा...

फिल्म '12वीं फेल' पिछले साल 27 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की रियल लाइफ पर बनी है। इसने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Feb 2024 2:11:50

2 News : ‘12वीं फेल’ के लिए डायरेक्टर की पत्नी ने कहा था..., वर्ल्ड कैंसर डे पर आयुष्मान ने पत्नी के लिए लिखा...

फिल्म '12वीं फेल' पिछले साल 27 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की रियल लाइफ पर बनी है। इसने अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। ऐसे में इस मौके का जश्न मनाया गया, जिसमें ‘12वीं फेल’ की पूरी स्टार कास्ट पहुंची। लीड एक्टर विक्रांत मैसी से लेकर मेधा शंकर तक सभी स्टार्स ने शिरकत की।

इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने बताया कि जब वे फिल्म बना रहे थे तो उनकी पत्नी और फेमस फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा ने उन्हें इसे OTT पर रिलीज करने को कहा था और सिनेमाघरों के लिए मना किया था। विधु ने बताया कि मेरी पत्नी ने कहा कि कोई भी आपकी और विक्रांत की फिल्म को सिनेमाघरों में देखने नहीं जाएगा। साथ में यह भी कहा कि यह फिल्म नहीं चलेगी क्योंकि मैं अब फिल्मों से जुड़ा नहीं हूं।

इसके ऊपर ट्रेड एजेंसियों ने भी लिखा कि 12वीं फेल की 2 लाख रुपए की ओपनिंग होगी और लाइफटाइम बिजनेस सिर्फ 30 लाख रुपए का रहेगा। सभी ने मुझे डरा दिया। पर मैंने किसी की नहीं सुनी और अपना बेस्ट दिया। आज इसका नतीजा हर कोई देख रहा है। बता दें कि करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण सहित कई सितारे इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि फिल्म ने असाधारण विषय पर आधारित अपनी कहानी की वजह से दर्शकों का भरोसा जीता है। यह उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 20 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 55.63 करोड़ रुपए की कमाई की है। डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने के बाद यह ओटीटी पर भी बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म को स्वतंत्र नामांकन के रूप में ऑस्कर 2024 में भेजा गया है।

आयुष्मान खुराना ने पत्नी ताहिरा कश्यप पर यूं लुटाया प्यार

एक्टर आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और अब दोनों की शादी को 15 साल से ज्यादा का समय हो गया है। उनकी जिंदगी का सबसे कठिन समय तब था, जब साल 2019 में ताहिरा के 'स्टेज 0' ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। इसके बाद उनकी मास्टेक्टॉमी प्रक्रिया हुई। अब ताहिरा ठीक होकर परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं।

आयुष्मान ने आज रविवार (4 फरवरी) को वर्ल्ड कैंसर डे पर पत्नी के लिए एक खास पोस्ट शेयर की है। आयुष्मान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर ताहिरा के साथ चार फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में दोनों सेल्फी ले रहे हैं। इसके बाद दूसरी फोटो में ताहिरा की सर्जरी के निशान दिख रहे हैं। तीसरी और चौथी फोटो में ताहिरा हैं। इन फोटो के साथ आयुष्मान ने एक नोट लिखा है। नोट में आयुष्मान ने ताहिरा की कैंसर को हराने में उनकी बहादुरी के लिए सराहना की है।

आयुष्मान ने लिखा कि वह लड़की जिसे मैंने पंजाब यूनिवर्सिटी में झोपड़ी नंबर 14 में समोसा और चाय पीते हुए देखा। आपके दिल और आत्मा से प्यार ताहिरा कश्यप। हैशटैग वर्ल्ड कैंसर डे।” अपने एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने बताया था कि पत्नी के कैंसर का पता चलने के बाद मैं सुबह फिल्मों का प्रचार करता था और रात में वापस अस्पताल चला जाता था। मुझे सात रातों और सात दिनों तक नींद नहीं आई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम