न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी की सालगिरह पर विक्की ने कैटरीना के साथ शेयर किया ये वीडियो, शत्रुघ्न को सोनाक्षी ने यूं किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी को आज शनिवार (9 दिसंबर) को दो साल हो गए हैं। शादी साल 2021 में राजस्थान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 7:28:54

2 News : शादी की सालगिरह पर विक्की ने कैटरीना के साथ शेयर किया ये वीडियो, शत्रुघ्न को सोनाक्षी ने यूं किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी को आज शनिवार (9 दिसंबर) को दो साल हो गए हैं। शादी साल 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी। विक्की ने सैकंड एनिवर्सरी के खास मौके पर कैटरीना का एक मजेदार वीडियो शेयर कर उन्हें विश किया है। विक्की ने कैटरीना के इस लेटेस्ट फनी वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वे दोनों फ्लाइट के अंदर बैठे हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से कैटरीना फ्लाइट के अंदर बैठकर बॉक्सिंग प्रेक्टिस कर रही हैं। वैसे तो वहां अंधेरा है लेकिन दोनों का चेहरा साफ नजर आ रहा है। विक्की ने हेडफोन लगाया है और कैटरीना उनके बगल में बैठी हैं। कैटरीना सामने स्क्रीन पर फिल्म देखने के साथ एक्शन मूव्स दिखा रही हैं। विक्की, कैटरीना की हरकतों से इंप्रेस होते दिखे और उन्होंने इसे रिकॉर्ड भी कर लिया। विक्की ने कैप्शन में लिखा, “लाइफ और फ्लाइट में फुल मनोरंजन है। लव यू ब्यूटीफुल, इसे जारी रखें।”

यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया और इस कपल को चाहने वाले लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे अपनी फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर खूब तारीफें बटोर रहे हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। दूसरी ओर, कैटरीना की पिछली फिल्म सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' थी। यह दिवाली के दिन 12 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंची थी और अभी तक बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है।

सोनाक्षी ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा ये प्यारा नोट

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आज शनिवार (9 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शत्रुघ्न 77 साल के हो गए। इस मौके पर उन्हें उनके चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने शत्रुघ्न के लिए एक प्यारी सी बर्थडे पोस्ट लिखी है। साथ ही दो तस्वीरें भी शेयर की हैं।

बाप-बेटी को कैमरे के लिए पोज देते देखा जा सकता है। सोनाक्षी ने हरे रंग का आउटफिट जबकि शत्रुघ्न ने बैंगनी जैकेट पहन रखा है। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “राजाओं के राजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं...वह जो हमेशा मेरे कोने और जेब में रहता है। लव यू पापा।” बता दें हाल ही सोनाक्षी और शत्रुघ्न ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया था।

स्टेज पर उनके साथ सलमान खान, अनिल कपूर, महेश भट्ट व सौरव गांगुली भी मौजूद थे। सोनाक्षी एक गाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ताल से ताल मिलाती नजर आई थीं। इस बीच, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा ने भी पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे