न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देखें-‘सैम बहादुर’ के लिए विक्की ने ली कितनी कठोर ट्रेनिंग, विक्रांत ने IPS के साथ फोटो शेयर कर लिखा...

एक्टर विक्की कौशल ‘उरी’ के बाद एक बार फिर देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘सैम बहादुर’ में विक्की ‘सैम मानेक शॉ’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Nov 2023 7:21:31

2 News : देखें-‘सैम बहादुर’ के लिए विक्की ने ली कितनी कठोर ट्रेनिंग, विक्रांत ने IPS के साथ फोटो शेयर कर लिखा...

एक्टर विक्की कौशल ‘उरी’ के बाद एक बार फिर देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘सैम बहादुर’ में विक्की ‘सैम मानेक शॉ’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। विक्की ने फिल्म के लिए जबरदस्त मेहनत की है, जिसका सबूत खुद उन्होंने दिया है। दरअसल विक्की ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे आर्मी ट्रेनिंग लेते हुए दिख रहे हैं। विक्की आग की लपटों के ऊपर से छलांग लगाते और कोहनी के बल चलते नजर आए।

साथ ही किसी में विक्की गन के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं तो किसी में मशीन से कुछ चेक कर रहे हैं। विक्की ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “मुझे कहना होगा कि इस बार #SAMबहादुर ट्रेलर लॉन्च के लिए मेरी दिल्ली यात्रा के दौरान 6 सिख रेजिमेंट द्वारा मेरा 'गर्मजोशी' से स्वागत किया गया! 2018 में, यूआरआई का फिल्मांकन शुरू करने से पहले, मुझे 7 सिख रेजिमेंट द्वारा प्रशिक्षित किया गया था।

उनकी बाधा प्रशिक्षण अभ्यास की यादें ताजा हो गईं...असली नायकों द्वारा अपनी पीठ थपथपाना हमेशा बहुत अच्छा लगता है!'' उल्लेखनीय है कि मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है।

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ कर रही है अच्छा बिजनेस

छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने वाले एक्टर विक्रांत मैसी की हाल की रिलीज हुई फिल्म ‘12वीं फेल’ उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रही है। इसे बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा रिस्पोंस मिला है। फैंस के साथ क्रिटिक्स भी इसकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाए। आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की जीवनी पर बनी ये फिल्म संघर्ष की कहानी बताती है। विक्रांत का काम दर्शकों को काफी पसंद आया है।

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वो 12वीं पास कर UPSC एग्जाम में बैठते हैं और सफलता हासिल करते हैं। इस दौरान उन्हें लोगों की गालियां, टॉयलेट की सफाई तक करनी पड़ी। अब विक्रांत ने मनोज शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। विक्रांत ने लिखा-“सर, आप मेरे हीरो हैं। आप मेरे आदर्श हैं।

यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप जैसे सरल और नेक इंसान का किरदार सिल्वर स्क्रीन पर निभाने का मौका मिला। न केवल मेरे लिए, बल्कि इस देश में लाखों लोगों के लिए रोल मॉडल बनने और मुझे वास्तविक जीवन में अपना Restart पल देने के लिए मैं हमेशा आपका कर्जदार रहूंगा। मैं आपसे प्यार करता हूं। और हमेशा करूंगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे