न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज, भूमि पेडनेकर ने हॉस्पिटल से शेयर की फोटो

एक्टर विक्की कौशल ‘उड़ी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद एक बार फिर से लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने को तैयार हैं। उनकी फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Nov 2023 1:54:00

2 News : विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज, भूमि पेडनेकर ने हॉस्पिटल से शेयर की फोटो

एक्टर विक्की कौशल ‘उड़ी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद एक बार फिर से लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने को तैयार हैं। उनकी फिल्म ‘सैम बहादुर’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच आज बुधवार (22 नवंबर) को फिल्म का दूसरा गाना ‘रब का बंदा’ रिलीज कर दिया गया। इसमें विक्की का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। गाने को मशहूर गायक शंकर महादेवन ने दिल छू लेने वाली आवाज में गाया है। बोल गुलजार ने लिखे हैं। म्यूजिक शंकर एहसान लॉय का है।

इससे पहले ‘बढ़ते चलो’ गाना रिलीज हुआ था, जिसे सुनने के बाद फैंस के दिलों में देशभक्ति का ज्वार उमड़ने लगा था। फिल्म में विक्की भारत के सबसे महान युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ की जिंदगी को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 7 नवंबर को रिलीज हुआ था, जिसमें विक्की की एक्टिंग खूब सराही गई।

फिल्म में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू मानेकशॉ का रोल निभाएंगी। फातिमा सना शेख भी फिल्म का हिस्सा हैं। इसका डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है। ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर को रिलीज होगी। उसी दिन रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ भी थिएटर्स में पहुंचेगी। यानी दोनों की तगड़ी भिड़ंत तय है।

भूमि को हुआ डेंगू, हेल्थ अपडेट को लेकर लिखा नोट

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अक्सर किसी न किसी वजह से न्यूज में रहती हैं। वजह चाहे पर्सनल हो या फिर प्रोफेशनल लाइफ। फिलहाल भूमि के फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। भूमि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उनकी हालत देख फैंस चिंतित हैं। भूमि हॉस्पिटल बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। भूमि हॉस्पिटल के कपड़ों में हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। भूमि ने हेल्थ अपडेट को लेकर एक नोट लिखा है।

भूमि ने कैप्शन में लिखा, “एक डेंगू के मच्छर ने मुझे 8 दिन का जबरदस्त टॉर्चर दे दिया। लेकिन आज जब मैं उठी तो मुझे ‘वाह’ जैसा अहसास हुआ, इसलिए मुझे एक सेल्फी लेनी पड़ी। दोस्तों केयरफुल रहें। बीते कुछ दिन मेरी फैमिली के लिए मुश्किलों भरे रहे हैं। Mosquito repellent का यूज जरूर करें।

अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करें..हाई पॉल्यूशन ने आपकी इम्यूनिटी को काफी नुकसान पहुंचाया है। मेरी जान पहचान में कई लोगों को डेंगू हुआ है। इस वायरस ने हालत खराब कर दी.. मेरी देखभाल करने के लिए डॉक्टर्स को थैंक्यू।” भूमि पिछली बार फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ में नजर आई थीं। भूमि ने इसमें कई बोल्ड सीन दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे