न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या माता-पिता बना रहे हैं बच्चे के लिए प्रेशर? विक्की ने दिया यह जवाब, दही हांडी इवेंट में दिखे मस्ती करते

एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस दौरान वे अलग-अलग मंच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 6:20:59

क्या माता-पिता बना रहे हैं बच्चे के लिए प्रेशर? विक्की ने दिया यह जवाब, दही हांडी इवेंट में दिखे मस्ती करते

एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ का प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस दौरान वे अलग-अलग मंच पर और इंटरव्यू में परिवार से जुड़ी कई बातों का खुलासा कर रहे हैं। विक्की ने करीब दो साल पहले मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी। इसके बाद कई बार खबर आई कि वे पैरेंट्स बनने वाले हैं।

कई बार कैटरीना की ऐसी फोटो वायरल हुईं जिनमें उनका बेबी बंप दिखा। इस बीच हाल ही में विक्की से पूछा गया कि क्या उनके माता-पिता अब उन पर गुड न्यूज के लिए प्रेशर बना रहे हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं ऐसे कोई प्रेशर नहीं बना रहा। वैसे बड़े कूल हैं हमारे पैरेंट्स। इसके बाद विकी से जब पूछा गया कि सबसे पहले उन्होंने परिवार में किसे शादी के बारे बताया था तो उन्होंने कहा कि सबसे पहले मम्मी और पापा को पता चला था।

उसके बाद विक्की से पूछा गया कि क्या उन्होंने बात मान ली थी, उन्हें विश्वास हो गया था तो इस पर विक्की ने कहा कि वैसे तो कर ही लिया था। विक्की ने कैटरीना के साथ फिल्म करने के सवाल पर दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कैटरीना को कहता हूं कि अगर हम किसी फिल्म में काम करेंगे तो ऐसा किरदार होना चाहिए जिसे हम अपनी ताकत तक निभा सकें। मैं एक चुप रहने वाला लड़का और वह खूब बोलने वाली लड़की। तो यही सही रहेगा हमारे लिए।

विक्की कौशल ने मटकी फोड़ने के साथ किया डांस

विक्की कौशल को गुरुवार (7 सितंबर) को जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई के दही हांडी इवेंट में स्पॉट किया गया। यहां पर वे फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का प्रमोशन करने गए थे। विक्की ने इवेंट में खूब मस्ती की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें विक्की भारी बारिश में फैंस के बीच डांस मटकी फोड़ते और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। विक्की का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

उन्होंने वीडियो पर कमेंट कर विक्की की खूब तारीफ की। इस दौरान विक्की ने व्हाइट कुर्ता-पजामा पहना हुआ था, जिसमें वे काफी हैंडसम लग रहे थे। बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ विक्की के अपोजिट मानुषी छिल्लर हैं। साथ ही कुमुद मिश्रा, यशपाल शर्मा, मनोज पाहवा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार