न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Video - विक्की की इस फिल्म का गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' लॉन्च, ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के कलाकारों ने यूं की मस्ती

एक्टर विक्की कौशल असाधारण प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने अब तक के करिअर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। उनकी अभिनय क्षमता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Aug 2023 6:17:23

Video - विक्की की इस फिल्म का गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' लॉन्च, ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के कलाकारों ने यूं की मस्ती

एक्टर विक्की कौशल असाधारण प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने अब तक के करिअर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। उनकी अभिनय क्षमता देख हर कोई उनका मुरीद हो गया है। अब वे यशराज फिल्म्स (YRF) की आगामी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में सिंगिंग सेंसेशन भजन कुमार का इंटरेस्टिंग रोल निभाते दिखेंगे। यशराज फिल्म्स ने आज बुधवार (30 अगस्त) को मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान फिल्म का पहला गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' लॉन्च किया। यह फिल्म में विक्की का बड़ा एंट्री सॉन्ग है।

इस गीत को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और संगीतकार प्रीतम ने सुरों से सजाया है। विक्की ने कहा कि यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। मैं इसमें भजन कुमार बना हूं। इसकी कहानी बलरामपुर शहर की है। भजन कुमार जगराते और लोगों के जन्मदिन पर गाता है। वह खुद को बलरामपुर का माइकल जैक्सन समझता है और गायकी का जादू बिखेरता रहता है। मैं पहली बार यशराज फिल्म्स में काम कर रहा हूं।

हर कलाकार का सपना होता है कि वह करिअर के दौरान एक बार यशराज फिल्म्स की फिल्मों में काम करें। जब मैं फिल्मों के लिए संघर्ष कर रहा था तो यशराज फिल्म्स में कई बार ऑडिशन दिया। मैं यशराज की बिल्डिंग देखकर सोचा करता था कि काश मुझे इसके बैनर में काम करने का मौका मिले। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे यह अवसर मिल गया। यह फिल्म का पहला गाना था, जिसे पहले शूट किया था। इस गाने को मैं गाड़ी में सुनता था, लेकिन किसी के साथ शेयर नहीं कर सकता था। और आज यह गाना सबके सामने है।

जन्माष्टमी से पहले यह गाना यशराज की तरफ से दर्शकों के लिए तोहफा है। एक अभिनेता के रूप में मुझे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना पसंद है और उम्मीद है कि मैं इसे हासिल करने में सक्षम हूं। यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि भजन कुमार को दर्शक किस तरह पसंद करते हैं। मैं जानता हूं कि मैंने भजन कुमार को बड़े पर्दे पर जीवंत करने के लिए दिल लगा दिया। उल्लेखनीय है कि विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी।

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के इन चार कलाकारों ने किया रीयूनियन

कॉमेडी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। यह शो नवंबर 2004 से अप्रैल 2006 तक टेलीकास्ट किया गया। इस सिटकॉम शो के कलाकार रुपाली गांगुली, रत्ना पाठक शाह, सतीश शाह, सुमित राघवन और राजेश कुमार ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। साल 2014 में इसका दूसरा सीजन आया था, जिसमें यही कलाकार थे।

हाल ही में ‘अनुपमा’ में लीड रोल निभा रहीं रुपाली गांगुली ने कहा था कि वह इस शो के सभी कलाकारों के साथ एक रीयूनियन करना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि अमेरिकी टीवी शो फ्रेंड्स की जैसे उनके शो के कास्ट का भी रियूनियन स्पेशल एपिसोड होना चाहिए। अब रुपाली, रत्ना, सतीश और राजेश ने एक छोटा रीयूनियन किया।

इसकी झलक रुपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें इन चारों कलाकारों को मस्ती और डिनर करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रुपाली ने लिखा, “कुछ दोस्ती हमेशा तक रहती है।” शो में रुपाली ने मोनिशा का किरदार निभाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार