न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, कमल हासन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आमिर खान

एक्टर विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। डायरेक्टर मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Nov 2023 8:04:35

2 News : विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, कमल हासन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आमिर खान

एक्टर विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। डायरेक्टर मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ये मूवी भारतीय सेना के फील्ड मार्शल रहे सैम मानेक शॉ के जीवन पर आधारित है। फिल्म का टीजर 13 सितंबर को रिलीज किया गया था। सोमवार को पोस्टर जारी करने के बाद आज मंगलवार (7 नवंबर) को 'सैम बहादुर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर बहुत प्यार लुटा रहे हैं।

मानेक शॉ के किरदार में विक्की दमखम दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी सबका ध्यान खींच रही हैं। ट्रेलर को देखकर देशभक्ति का जुनून जाग उठता है। ‘उरी’ फिल्म की जैसे विक्की इस मूवी में भी भारतीय सेना की वर्दी में काफी जंच रहे हैं।

सान्या फिल्म में विक्की की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डंकी' में भी विक्की का रोल है। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी 'डंकी' 22 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

vicky kaushal,sam bahadur movie,sam bahadur trailer,actor vicky kaushal,kamal hassan,aamir khan,suriya

कमल हासन की जन्मदिन की पार्टी में साथ नजर आए आमिर और सूर्या

साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन आज मंगलवार (7 नवंबर) को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले खूब बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। कमल ने बर्थडे सेलिब्रेशिन के लिए चेन्नई के एक होटल में पार्टी आयोजित की। इस मौके पर बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान भी वहां पहुंचे।

दरअसल आमिर अपनी मां के इलाज के लिए फिलहाल चेन्नई में ही मौजूद हैं। पार्टी में आमिर की मुलाकात तमिल अभिनेता सूर्या से हुई। सूर्या ने 2005 की तमिल फिल्म 'गजनी' में संजय रामास्वामी की भूमिका निभाई थी, जिसे बाद में आमिर ने साल 2008 की हिंदी फिल्म गजनी' में संजय सिंघानिया के रूप में दोहराया। आमिर ने सूर्या के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं।

जहां आमिर ने चश्मे के साथ मैरून रंग का कुर्ता पहना था, वहीं सूर्या ने सफेद पोशाक और भूरे रंग का धूप का चश्मा पहना था। पार्टी में उपस्थित एक गेस्ट के साथ दोनों ने मुस्कुराते हुए पोज दिया, जिसे एक व्यक्ति ने एक्स (ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा, "कमल हासन की जन्मदिन की पार्टी में एक फ्रेम में दो गजनी।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे