न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्की की पीरियड-ड्रामा मूवी ‘छावा’ का टीजर रिलीज, जानें रविवार को ‘स्त्री 2’ सहित इन 3 फिल्मों की कमाई

एक्टर विक्की कौशल की पिछली फिल्म 'बैड न्यूज' थी। इस कॉमेडी फिल्म में विक्की ने शानदार एक्टिंग की। लोगों को उनका नया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Aug 2024 12:10:54

2 News : विक्की की पीरियड-ड्रामा मूवी ‘छावा’ का टीजर रिलीज, जानें रविवार को ‘स्त्री 2’ सहित इन 3 फिल्मों की कमाई

एक्टर विक्की कौशल की पिछली फिल्म 'बैड न्यूज' थी। इस कॉमेडी फिल्म में विक्की ने शानदार एक्टिंग की। लोगों को उनका नया अंदाज बेहद पसंद आया। अब विक्की एक बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगे। विक्की अपनी अगली फिल्म 'छावा' के लिए तैयार हैं। आज सोमवार (19 अगस्त) को फिल्म का टीजर जारी हो गया। इससे कुछ देर पहले ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस पीरियड-ड्रामा में विक्की ‘संभाजी महाराज’ के रोल से दर्शकों का दिल जीतेंगे।

सुबह विक्की कौशल ने 'छावा' से खुद का पहला लुक शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। विक्की ने कैप्शन में लिखा, “न झुका हुआ, अखंड, अजेय, एक साम्राज्य को चुनौती देने का साहस।” इसी के साथ थोड़ी देर बाद 'छावा' का टीजर भी सामने आ गया। इसमें विक्की का एक्शन से भरपूर और खूंखार अवतार दिखाई दिया।

विक्की ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “स्वराज्य के रक्षक, धर्म के रक्षक, छावा - एक साहसी योद्धा की महाकाव्य गाथा! द वॉरियर दहाड़ेगा 6 दिसंबर 2024 को।” फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय खन्ना ‘औरंगजेब’, आशुतोष राणा ‘सरसेनापति हंबीराव मोहिते’ और दिव्या दत्ता ‘सोयराबाई’ के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में ‘एनिमल’ फेम रश्मिका मंदाना और नील भूपालम भी हैं।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ का धुआंधार प्रदर्शन जारी

अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'स्त्री 2' फेंस के दिलों पर राज कर रही है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई में लगी है। 'स्त्री 2' ने पहले वीकेंड पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फिल्म को लेकर काफी बज है जिसका नतीजा साफ दिख रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन रविवार को छुट्टी का भरपूर फायदा उठाया। इसने 55 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

इसका कुल कलेक्शन 190.55 करोड़ रुपए हो गया है। पहले दिन बुधवार को पेड प्रिव्यू के जरिए फिल्म ने 8.35 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद गुरुवार (15 अगस्त) को 51.8 करोड़, शुक्रवार को 31.4 करोड़ और शनिवार को 43.85 करोड़ रुपए कमाए। अब नजर डालते हैं 15 अगस्त को ही रिलीज हुई 2 और फिल्मों ‘खेल खेल में’ व ‘वेदा’ पर। अक्षय की ‘खेल खेल में’ कोई कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप होने की डगर पर आगे बढ़ रही है।

पहले दिन 5.05 करोड़ के साथ शुरुआत करने वाली फिल्म ने रविवार को मात्र 3.75 करोड़ कमाए। इसके खाते में 13.95 करोड़ जमा हो गए हैं। जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ भी निराश कर रही है। ‘वेदा’ ने 6.3 करोड़ की ओपनिंग ली थी और चौथे दिन इसने 2.70 करोड़ बटोरे। इसी के साथ ‘वेदा’ की कमाई 13.25 करोड़ हो गई है। इसका बजट 50 करोड़ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री