न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : डांस के लिए ऋतिक से तारीफ मिलने पर विक्की ने कहा..., इस एक्ट्रेस का 100 साल की उम्र में निधन

करण जौहर के प्रोडक्शन वेंचर की फिल्म 'बैड न्यूज' इन दिनों लाइमलाइट में है। इसमें विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Jul 2024 8:34:26

2 News : डांस के लिए ऋतिक से तारीफ मिलने पर विक्की ने कहा..., इस एक्ट्रेस का 100 साल की उम्र में निधन

करण जौहर के प्रोडक्शन वेंचर की फिल्म 'बैड न्यूज' इन दिनों लाइमलाइट में है। इसमें विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया मुख्य किरदार निभाते नज आएंगे। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। इसका पहला गाना 'तौबा तौबा' हाल ही में इंटरनेट पर रिलीज हुआ। इस गाने में विक्की और तृप्ति ने अपने डांस नंबर से स्टेज पर धमाल मचा दिया। ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

इस बीच ऋतिक रोशन भी विक्की का धमाकेदार डांस देख खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। ऋतिक ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर उनकी डांस रील पर कमेंट करते हुए तारीफ की। ऋतिक ने लिखा, “बहुत बढ़िया यार, डांस स्टाइल बहुत बढ़िया है।” इसके बाद विक्की की रिएक्शन देखने को मिली। विक्की ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कमेंट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा, “और आज है मेरी खास गुड नाइट... जीवन सफल।” बता दें ऋतिक अपने गजब की डांसिंग स्किल के चलते फैंस के दिलों में खास जगह रखते हैं।

ऐसे में उनसे तारीफ पाकर विक्की खुशी से फूले नहीं समाए। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी विक्की की तारीफ करते हुए लिखा, “कमाल कर दिया।” 'तौबा तौबा' गाने को पंजाबी गायक करण औजला ने गाया है। इससे पहले विक्की ने इंस्टाग्राम पर करण के साथ गाने की एक झलक शेयर की थी। फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

स्मृति बिस्वास ने हिंदी, मराठी और बंगाली फिल्मों में किया था काम

मशहूर एक्ट्रेस स्मृति बिस्वास का निधन हो गया है। स्मृति ने बुधवार (3 जुलाई) को महाराष्ट्र के नासिक शहर में अपने घर में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। स्मृति इसी साल 17 फरवरी को 100 साल की हुई थीं। स्मृति ने हिंदी, मराठी और बंगाली फिल्मों में काम किया। उन्होंने किशोर कुमार, बलराज साहनी, गुरुदत्त, वी शांताराम, मृणाल सेन, बिमल रॉय, बीआर चोपड़ा, देव आनंद और राज कपूर जैसे दिग्गजों के साथ काम किया।

करिअर की शुरुआत 1930 के दशक में की थी जिसके बाद 1960 तक उन्हें कई नामी सितारों के साथ काम करने का मौका मिला। स्मृति ने महज 10 साल की उम्र में फिल्मी जगत में कदम रखा था। 'बाप रे बाप', 'दिल्ली की ठग', 'भागम-भाग', 'मॉडर्न गर्ल', 'नेक दिल' और 'अपराजिता' उनकी फेमस फिल्में रहीं। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म 'मॉडर्न गर्ल' (1960) थी।

फिल्ममेकर हंसल मेहता ने स्मृति की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “शांति से, एक खुशहाल जगह पर जाइए प्रिय स्मृतिजी। हमारी जिंदगी को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” स्मृति ने फिल्ममेकर एसडी नारंग से शादी रचाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क