न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्की ने ‘बैड न्यूज’ फिल्म को लेकर दी यह अपडेट, लव ने बहन सोनाक्षी की शादी पर तोड़ी चुप्पी

एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी दोनों ही इस समय हॉट प्रॉपर्टी बने हुए हैं। उनकी पिछली फिल्म सुपरहिट रही थी। विक्की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 8:25:33

2 News : विक्की ने ‘बैड न्यूज’ फिल्म को लेकर दी यह अपडेट, लव ने बहन सोनाक्षी की शादी पर तोड़ी चुप्पी

एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी दोनों ही इस समय हॉट प्रॉपर्टी बने हुए हैं। उनकी पिछली फिल्म सुपरहिट रही थी। विक्की की फिल्म ‘डंकी’ ने शानदार बिजनेस किया था, जबकि तृप्ति ने ‘एनिमल’ फिल्म से धूम मचा दी और नेशनल क्रश बन गईं। खास बात ये है अब विक्की और तृप्ति एक साथ बड़े पर्दे पर जादू चलाने आ रहे हैं। वे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। मार्च में इस फिल्म की घोषणा हुई थी। अब विक्की ने फैंस को मूवी की अपडेट दी है।

विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सोफे पर गिरते नजर आ रहे हैं और कैमरे की तरफ देखकर बोलते है कि एक गुड न्यूज है। बैड न्यूज ट्रेलर जल्दी आ रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “तैयार हो जाओ, ट्रेलर आ रहा है अपना!!! #बैडन्यूज।” बता दें कि पिछले साल विक्की और तृप्ति की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। जब ये स्टार क्रोएशिया में शूटिंग कर रहे थे। तस्वीरों में विक्की गाने की शूटिंग के दौरान तृप्ति को अपने पास पकड़े हुए थे।

फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसमें एक्टर एमी विर्क भी हैं। रिपोर्ट्स की अगर मानें तो एक्ट्रेस अनन्या पांडे फिल्म में कैमियो करती दिखेंगी। फिल्म के डायरेक्टर आनंद तिवारी है और यह धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। इसमें हेटेरोपैटरनल सुपरफेकुंडेशन से जुड़ी एक कहानी का संकेत है, जो एक दुर्लभ घटना है जहां जुड़वा बच्चों के पिता अलग-अलग होते हैं।

लव और कुश ने सोनाक्षी सिन्हा की शादी का एक भी फंक्शन नहीं किया अटैंड

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी रविवार (23 जून) को हो गई। उन्होंने सिविल मैरिज करके एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान दोनों का पूरा परिवार जश्न में डूबा नजर आया। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा भी बेटी सोनाक्षी और दामाद जहीर को आशीर्वाद देते दिखे। फैंस यूं तो शादी को लेकर काफी उत्साहित और खुश हैं लेकिन उन्हें एक बार की कमी महसूस हुई और वो है खुशी के इतने बड़े मौके पर सोनाक्षी के दोनों भाइयों लव और कुश की गैरमौजूदगी।

दरअसल वे अपनी इकलौती बहन की शादी के किसी भी फंक्शन में नजर नहीं आए। इसको लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी से भाई खुश नहीं हैं। शादी से पहले ऐसी खबरें आई थीं कि लव ने सोनाक्षी को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। अब इस मामले में लव ने चुप्पी तोड़ी है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट सामने आई है।

इस मामले में लव सिन्हा से बातचीत की है। शादी में अनुपस्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे एक या दो दिन का समय दें। अगर मुझे लगा कि मैं इस पर बात कर सकता हूं तो मैं आपके सभी सवाल का जवाब दूंगा। शादी से पहले भी लव ने ई टाइम्स से बातचीत में कहा था कि इस वक्त मुंबई से बाहर हूं। इस मामले में मैं कुछ भी नहीं कहना चाहता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क