न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की कौशल की फिल्म Chhaava की 7 कमजोर कड़ी

छत्रपति संभाजी महाराज ने अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए जो त्याग और बलिदान दिया, उसकी यह कहानी दिल को छूने वाली है। हालांकि, इस फिल्म से जुड़ी कुछ कमजोर कड़ियां भी हैं, जो दर्शकों को निराश कर सकती हैं।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 3:58:58

विक्की कौशल की फिल्म Chhaava की 7 कमजोर कड़ी

‘छावा’ का मतलब है शेर का बच्चा, और इस फिल्म में शेर जैसे महान वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की वीरता और बलिदान की कहानी पेश की गई है। विक्की कौशल और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने पिछले 4 सालों से इस फिल्म पर कड़ी मेहनत की है। जब हम इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखते हैं, तो हमें छावा की पूरी टीम की मेहनत और समर्पण साफ दिखाई देता है। छत्रपति संभाजी महाराज ने अपने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए जो त्याग और बलिदान दिया, उसकी यह कहानी दिल को छूने वाली है। हालांकि, इस फिल्म से जुड़ी कुछ कमजोर कड़ियां भी हैं, जो दर्शकों को निराश कर सकती हैं।

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई का किरदार निभा रही हैं। जब फिल्म के म्यूजिक एल्बम के लॉन्च के दौरान निर्देशक लक्ष्मण उतेकर से यह पूछा गया कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण किरदार के लिए एक साउथ एक्ट्रेस को क्यों चुना, तो उन्होंने बताया कि रश्मिका की आंखें उन्हें बहुत आकर्षित लगीं। हालांकि, जब हम रश्मिका की आवाज़ सुनते हैं तो हमें उनके संवाद में साउथ का फ्लेवर ज्यादा दिखाई देता है। फिल्म हिंदी में है और किरदार मराठी है, तो दर्शक उम्मीद करते हैं कि येसूबाई की बातों में मराठी का असर दिखे, लेकिन रश्मिका की हिंदी में साउथ का टोन ज्यादा सुनाई देता है। यह फ्लेवर आमतौर पर अच्छा लगता है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा की 'काशीबाई' या कृति सेनन की 'पार्वती बाई' के बाद, ‘छावा’ में रश्मिका का येसूबाई का किरदार अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता है।

फिल्म के कमजोर संवाद

छावा में विक्की कौशल ने अपनी अब तक की श्रेष्ठ परफार्मेंस दी है। उन्होंने इस किरदार को परदे पर जीवंत किया है। इसमें उनका सहयोग उनकी वेशभूषा ने भी किया है। लेकिन फिल्म में सबसे बड़ी कमी उनकी संवाद अदायगी है। संभाजी का किरदार लार्जन दैन लाइफ है, उस लिहाज से उन्हें भारी भरकम असरदार संवाद मिलने चाहिए थे, जो यहाँ पर नहीं है। पीरियम ड्रामा फिल्मों की सफलता में संवादों का सबसे बड़ा हाथ होता है जो यहाँ नदारद हैं।

अक्षय खन्ना को कम मिला मौका

फिल्म में अक्षय खन्ना बादशाह औरंगजेब के रूप में नजर आए हैं। उन्होंने इस किरदार के लिए जो अभिनय किया है उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। बेहद शांत, लेकिन चेहरे पर दिखते क्रूर भाव और आँखों में दिखाई देती शैतानी चमक से उन्होंने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने उन्हें फिल्म में कम समय दिया है। पटकथा में उनके लिए कुछ और दृश्य को लिखा जाना चाहिए था, जिससे फिल्म का समग्र प्रभाव दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधने में सफल होता।

एआर रहमान का म्यूजिक

एआर रहमान एक महान और लीजेंडरी म्यूजिशियन हैं, जिनका संगीत आज भी दिलों को छूता है और ऑस्कर जैसे बड़े सम्मान से नवाजा जा चुका है। लेकिन ‘छावा’ के म्यूजिक में वही खास बात नजर नहीं आती। एआर रहमान के म्यूजिक में जो 'फोक' स्टाइल होना चाहिए था, वह गायब है। सिर्फ ढोल बजाने से संगीत पूरा नहीं होता। जहां एक तरफ उन्होंने औरंगजेब के लिए जो संगीत तैयार किया, वह बेहतरीन था क्योंकि वह उनके खुद के स्टाइल का हिस्सा था, ठीक वैसे ही जो हमने ‘जोधा अकबर’ में देखा था। लेकिन फिल्म ‘छावा’ का म्यूजिक इस मामले में एक बड़ी कमजोर कड़ी साबित होता है।

फिल्म के गाने

फिल्म में ऐसा कोई गाना नहीं है जिसे हम बार-बार लूप पर सुनना चाहें। ऐसी ऐतिहासिक फिल्मों में आमतौर पर एक डिवोशनल गाना होता है, जैसे ‘तान्हाजी’ में ‘शंकरा’ था और ‘बाजीराव मस्तानी’ में ‘गजानना’ था। लेकिन ‘छावा’ में ऐसा कोई गाना नहीं है जो हमारी यादों में बना रह सके।

फर्स्ट हाफ

फिल्म का पहला हाफ थोड़ा धीमा है, जहां कहानी को समझने में वक्त लगता है। संभव है कि छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके नज़दीकी लोगों को गलत तरीके से पेश न किया जाए, इसलिए निर्देशक ने अपने विजन से कुछ समझौता किया है।

डायना पेंटी

एक्ट्रेस डायना पेंटी इस फिल्म में अकबर की बेटी का किरदार निभा रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी एक्टिंग से अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन जब भी वो अक्षय खन्ना और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन पर होती हैं, तो उनकी मौजूदगी थोड़ा फीकी पड़ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम