न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office पर शेर बनकर दहाड़े विक्की कौशल, ‘छावा’ की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

विक्की कौशल को बेहतरीन एक्टर माना जाता है, लेकिन उनकी फिल्में आमतौर पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड नहीं बना पातीं।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 9:58:01

 Box Office पर शेर बनकर दहाड़े विक्की कौशल,  ‘छावा’ की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

14 फरवरी को विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘छावा’ (Chhaava) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ था, और मेकर्स से लेकर दर्शकों तक, सभी को इससे बड़ी उम्मीदें थीं। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।

विक्की कौशल को बेहतरीन एक्टर माना जाता है, लेकिन उनकी फिल्में आमतौर पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड नहीं बना पातीं। हालांकि, 'छावा' की जबरदस्त चर्चा के बाद उम्मीदें थीं कि यह फिल्म विकी को 500 करोड़ क्लब की ओर ले जा सकती है। एडवांस बुकिंग के दौरान भी फिल्म ने बेहतरीन कमाई की थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘छावा’ ने रिलीज के पहले दिन 31 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है, जो इसे विकी कौशल की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक बनाता है।

साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘छावा’

फिल्म ‘छावा’ ने अपने पहले ही दिन उम्मीदों से बढ़कर शानदार प्रदर्शन किया है। पहले दिन 23-25 करोड़ की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन यह फिल्म 31 करोड़ की कमाई के साथ 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। इस शानदार कलेक्शन के साथ विक्की कौशल ने पहले दिन की कमाई के मामले में अजय देवगन, अक्षय कुमार, कंगना रनौत और सोनू सूद जैसे सितारों को पीछे छोड़ दिया है। इन आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘छावा’ साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो सकती है।

छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी पर आधारित है ‘छावा’

विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी पर आधारित है। संभाजी महाराज, मराठा योद्धा और छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे थे। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विकी कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी महारानी येसूबाई के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं, अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
अमेरिका-ईरान समझौते का असर, कच्चे तेल में 4% से ज्यादा की गिरावट; क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल?
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
खबर सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई, नेपाल में प्रिंस यादव की रहस्यमयी मौत पर पहली बार बोले खान सर
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
कांग्रेस नहीं, NDA बेहतर विकल्प! रामदास अठावले ने शरद पवार को दिया बड़ा सुझाव
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सड़क सुरक्षा की धज्जियां! अर्धनग्न होकर स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'तीन गुना लगान' वाले सीन से पहले वॉशरूम में आमिर ने कही थी ऐसी बात, पॉल ब्लैकथॉर्न बोले- सुनकर मैं हैरान रह गया था
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम
'मैं गे नहीं हूं'... सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोलिंग पर मौनी रॉय का करारा जवाब, अफवाहों पर लगाया विराम