न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्की ने शाहरुख की तारीफ में कह डाली ये बातें, अनिल कपूर ने शेयर किया ‘फाइटर’ का नया पोस्टर

इस साल बॉलीवुड में कई धमाकेदार फिल्में आईं, जिन्होंने फैंस को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। साल का अंत नजदीक है लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Nov 2023 7:14:47

2 News : विक्की ने शाहरुख की तारीफ में कह डाली ये बातें, अनिल कपूर ने शेयर किया ‘फाइटर’ का नया पोस्टर

इस साल बॉलीवुड में कई धमाकेदार फिल्में आईं, जिन्होंने फैंस को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। साल का अंत नजदीक है लेकिन अभी कुछ और बड़ी फिल्में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। यहां हम बात कर रहे हैं 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही ‘सैम बहादुर’ और 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘डंकी’ की। इन दोनों में जो एक कॉमन फैक्टर है वो है एक्टर विक्की कौशल।

विक्की ‘सैम बहादुर’ में लीड एक्टर का रोल प्ले कर रहे हैं, जबकि ‘डंकी’ में उनका सपोर्टिंग रोल है। ‘डंकी’ में मुख्य हीरो शाहरुख खान हैं और तापसी पन्नू, विक्की व बोमन ईरानी जैसे दिग्गज भी दिखेंगे। इस बीच, विक्की ने एक इंटरव्यू में शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव के बारे में बताया। विक्की ने ‘बॉलीवुड हंगामा’ के साथ बातचीत में कहा कि ये किसी सपने के पूरे होने जैसा था।

शाहरुख को मिलना ही किसी सपने के सच हो जाने जैसा है, उनके साथ काम करना तो सोचो कितने बड़े सपने के पूरे होने जैसा है। वो भी जब राजू सर आपको डायरेक्ट कर रहे हों। मैं बहुत ज्यादा डिटेल में बात नहीं कर सकता उस बारे में क्योंकि उसका अपना अलग प्रोसेस है। मगर मैं इतना जरूर बोल सकता हूं कि उनके साथ काम करके मुझे पता लगा कि वो बादशाह क्यों हैं। वो कुछ अलग ही हैं। उनके जैसा कोई नहीं है।

अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी ‘फाइटर’, टीजर...

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की फिल्म 'फाइटर' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। वे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें इन तीनों कलाकारों का अलग ही अंदाज दिख रहा है। इन्हें पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम करने का मौका मिला है। इनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘फाइटर’ एक्शन मूवी होगी।

इस बीच, अनिल ने आज शनिवार (25 नवंबर) को फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया। इसमें ‘फाइटर’ की रिलीज डेट के साथ ही फैंस को यह याद दिलाया गया है की फिल्म बस दो महीने की दूरी पर है। फोटो शेयर करते हुए अनिल ने लिखा, “#Fighter कभी आराम नहीं करता।” बता दें कि कुछ समय पहले 'फाइटर' से अनिल, ऋतिक और दीपिका के फर्स्ट लुक सामने आए थे।

उधर, इंडिया टुडे के हवाले से खबर है की फिल्म का टीजर 5 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। इसमें कई गाने हैं, जिनमें रोमांस, इमोशन और डांस के साथ देशभक्ति की भावना देखने को मिलेगी। 'फाइटर' गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 25 जनवरी को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे