न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मैरी क्रिसमस’ में कैटरीना की एक्टिंग पर फिदा हुए विक्की, प्रियंका ने शेयर की बेटी की ‘पहली सेल्फी’

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की प्यारी जोड़ी इन दिनों फिल्मी दुनिया में भी छाई हुई है। दोनों के लिए पिछला साल अच्छा रहा। कैटरीना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Jan 2024 12:42:47

2 News : ‘मैरी क्रिसमस’ में कैटरीना की एक्टिंग पर फिदा हुए विक्की, प्रियंका ने शेयर की बेटी की ‘पहली सेल्फी’

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की प्यारी जोड़ी इन दिनों फिल्मी दुनिया में भी छाई हुई है। दोनों के लिए पिछला साल अच्छा रहा। कैटरीना की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी, जबकि विक्की की फिल्म ‘डंकी’ भी शानदार बिजनेस करने में सफल रही है। कैटरीना के लिए वर्कफ्रंट पर नए साल की शुरुआत हो गई है। उनकी फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ आज शुक्रवार (12 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।

इसमें कैटरीना के साथ साउथ इंडियन स्टार विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। विजय ने शाहरुख की सुपरहिट मूवी ‘जवान’ में विलेन का रोल निभाया था। इस बीच विक्की ने यह फिल्म देखने के बाद कैटरीना की तारीफ में एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। ‘मैरी क्रिसमस’ की हाल ही में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें विक्की भी उनके साथ पहुंचे थे। विक्की ने फिल्म से कैटरीना के लुक की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मैरी क्रिसमस सभी को।

आप पर मुझे बहुत गर्व है। बहुत ही खूबसूरती के साथ आपने श्रीराम सर की स्टोरीटैलिंग पर खुद को सरेंडर कर दिया। 'मारिया' की जटिलताओं के सामने समर्पित कर दिया। उसकी रॉनेस, उसकी मिस्ट्री, उसका जादू... सब कुछ इतनी ईमानदारी और बारीकियों के साथ किया है! और वो डांस...उफ़! यह वास्तव में आपका अब तक का सबसे अच्छा काम है।

विजय सेतुपति सर...मुझे नहीं पता कि आप अपने किरदारों में बच्चों जैसी मासूमियत कैसे लाते हैं, लेकिन आपको ‘अल्बर्ट’ को जीवंत करते हुए देखना बेहद खुशी की बात है। बता दें कि फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। इसमें राधिका आप्टे, टीनू आनंद, संजय कपूर और विनय पाठक भी हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर दिखाई मालती की सेल्फी की झलक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका ने बेटी मालती की ‘पहली सेल्फी’ शेयर की है, जिसमें बच्ची की क्यूटनेस दिख रही है। प्रियंका ने आज शुक्रवार (12 जनवरी) को इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालती की पहली सेल्फी की कुछ फोटो शेयर की हैं।

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि उसने कुछ सेल्फी ली हैं। प्रियंका ने तीन फोटो शेयर की है, जिसमें पहली तस्वीर में मालती का आधा चेहरा नजर आ रहा है। हालांकि ये फोटो ब्लर है। दूसरी फोटो की बात करें तो इसमें मालती का फॉरहैड (ललाट) और उसकी छोटी-छोटी चोटी नजर आ रही है। तीसरी फोटो में मालती कैमरे में देख रही है। हालांकि ये तस्वीर भी मालती के आधे चेहरे की है। इन फोटो में देखा जा सकता है कि मालती गाड़ी में बैठकर सेल्फी की फोटो ले रही है।

पिछले दिनों प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कई फोटो साझा की थी। इनमें वह मालती और पति निक जोनास के साथ मस्ती करती नजर आईं। क्रिसमस से ठीक पहले प्रियंका ने बेटी की घुड़सवारी का आनंद लेते हुए एक फोटो शेयर की थी। मालती की बैक से ली गई प्यारी तस्वीर में वह घुड़सवारी की ड्रेस पहने हुए थीं और जूते व हेलमेट के साथ घोड़े पर बैठी नजर आई थीं। प्रियंका को आखिरी बार अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा 'लव अगेन' में देखा गया था। अब वह 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम