न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नए साल का जश्न मनाने जैसलमेर पहुंचे विक्की-कैटरीना, दुबई में धोनी-साक्षी के साथ दिखीं सेनन सिस्टर्स

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के दो साल हो चुके हैं। फैंस उन्हें दिलो जान से चाहते हैं। फिलहाल यह प्यारा कपल नए साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Dec 2023 8:14:27

2 News : नए साल का जश्न मनाने जैसलमेर पहुंचे विक्की-कैटरीना, दुबई में धोनी-साक्षी के साथ दिखीं सेनन सिस्टर्स

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के दो साल हो चुके हैं। फैंस उन्हें दिलो जान से चाहते हैं। फिलहाल यह प्यारा कपल नए साल का जश्न मनाने के लिए निकल पड़ा है। उन्हें आज रविवार (31 दिसंबर) को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वे न्यू ईयर राजस्थान की स्वर्ण नगरी के नाम से मशहूर जैसलमेर में सेलिब्रेट करेंगे। पिछले साल भी कपल ने राजस्थान के ही एक और शहर जोधपुर में नया साल मनाया था।

आज उनका एयरपोर्ट से सामने आया वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान विक्की ब्लू टीशर्ट और ब्लैक जींस में दिखाई दिए। उन्होंने ग्रे कलर की जैकेट को आउटफिट के साथ पेयर किया था और ग्रे स्नीकर्स भी पहना था। कैप और गॉगल्स में विक्की हैंडसम लग रहे थे। कैटरीना सफेद टॉप के साथ काली जीन्स और लंबे कोट के साथ ही लम्बे शूज में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।

हवाई मार्ग से जैसलमेर पहुंचे कैटरीना और विक्की एयरपोर्ट से निकलने के बाद गाड़ी में बैठकर होटल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। विक्की-कटरीना की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में परिवार और करीबी रिश्तेदारों के बीच हुई थी। कपल का राजस्थान के लिए खास लगाव नजर आ रहा है।

vicky kaushal,katrina kaif,vicky katrina,jaisalmer,new year celebration,kriti sanon,nupur sanon,ms dhoni,sakshi,dubai

नुपुर सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की पार्टी की फोटो

एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी बहन नुपुर सेनन संग दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। दोनों ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के साथ मिलकर न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेट किया। नुपुर ने इस पार्टी की कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिसमें जश्न की झलक दिख रही है। कृति और नुपुर ने मिलकर धोनी और साक्षी के साथ खूब पोज दिए। इस दौरान नुपुर के रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिंगर स्टेबिन बेन भी नजर आए।

नुपुर ने इंस्टा स्टोरी पर होटल रूम से भी एक फोटो शेयर की है। इसमें उनके बिल्कुल सामने बुर्ज खलीफा का शानदार नजारा है। स्टेबिन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की मजेदार तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान धोनी ब्लैक शर्ट-पैंट में काफी हैंडसम लगे तो वहीं उनकी पत्नी साक्षी व्हाइट ड्रेस में प्यारी लगीं। कृति ने कलरफुल ड्रेस में कहर ढाया। नुपुर ब्लैक आउटफिट में हॉट नजर आईं। उल्लेखनीय है कि कृति को इसी साल उनकी फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका