न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस मशहूर एक्टर ने 80 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 400 फिल्मों से ज्यादा में किया काम

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता दिल्ली गणेश का निधन हो गया है। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Nov 2024 11:05:51

इस मशहूर एक्टर ने 80 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 400 फिल्मों से ज्यादा में किया काम

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता दिल्ली गणेश का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने शनिवार (9 नवंबर) को अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 80 साल थी। गणेश के बेटे महादेवन ने उनके निधन की पुष्टि की है। महादेवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमें ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमारे पिताजी दिल्ली गणेश का 9 नवंबर को रात करीब 11 बजे निधन हो गया है।”

गणेश के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। परिवार भी शोक में है और हर कोई एक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है। उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई के रामपुरम में रखा गया है। एक्टर का अंतिम संस्कार 11 नवंबर को किया जाएगा। गणेश ने साल 1976 में आई बालाचंदर की फिल्म 'पट्टिना प्रवेशम' से करिअर शुरू किया था। उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम की 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

‘नायकन’, ‘माइकल मधाना काम राजन’, ‘सिंधु भैरवी’, ‘इरुवर’ सहित कई फिल्मों में वे अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में सफल रहा। उनकी अंतिम फिल्म 'इंडियन 2' थी, जिसमें उन्होंने सुपरस्टार कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर की थी। गणेश दिल्ली के रहने वाले थे और उनका ये नाम डायरेक्टर बालाचंदर ने रखा था। वे दिल्ली की एक थिएटर मंडली, दक्षिण भारत नाटक सभा के सदस्य थे। उन्होंने एक दशक तक भारतीय वायु सेना (IAF) में सेवा की।

delhi ganesh,actor delhi ganesh,tamil actor delhi ganesh,delhi ganesh passes away,delhi ganesh death,delhi ganesh 80 years,delhi ganesh 400 movies,kamal haasan

दिल्ली गणेश को कमल हासन के साथ की गई फिल्में थीं काफी पसंद

गणेश ने साल 2021 में सिनेमा एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कमल हासन की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मैंने कमल हासन के साथ जो भी फिल्में की हैं, वे मुझे बेहद पसंद हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे सबसे ज्यादा पहचान दिलाई। ‘अव्वई शनमुघी’, ‘तेनाली’, ‘माइकल मदाना कामा राजन’ और ‘अपूर्व सगोधरार्गल’ कुछ ऐसी फिल्में हैं जो दिमाग में आती हैं। कमल एक्टर्स को बहुत जगह देते हैं और वे आप पर भरोसा करते हैं। उसी से सारा फर्क पड़ता है।

बता दें गणेश ने तमिल सिनेमा के कई दिग्गज सितारों के साथ काम किया। अपने काम से लोगों के दिलों पर राज करने वाले गणेश हर तरह के किरदार में ढल जाते थे। फिर चाहे वो कोई कॉमेडी रोल हो या फिर विलेन का रोल ही क्यों ना हो। गणेश इसी साल आई फिल्म ‘इंडियन 2’, ‘रत्नम्’ और ‘अरणमनई 4’ में नजर आए थे। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में भी काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री