न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Sad News : 600 फिल्मों में काम कर चुकीं लीलावती ने कहा अलविदा, इधर-24 साल की एक्ट्रेस का हार्ट अटैक से निधन

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मशहूर साउथ एक्ट्रेस लीलावती का निधन हो गया है। वह 86 साल की थीं। लीलावती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 1:51:46

2 Sad News : 600 फिल्मों में काम कर चुकीं लीलावती ने कहा अलविदा, इधर-24 साल की एक्ट्रेस का हार्ट अटैक से निधन

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मशहूर साउथ एक्ट्रेस लीलावती का निधन हो गया है। वह 86 साल की थीं। लीलावती लंबे समय से सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। तकलीफ बढ़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेंगलुरु से सटे नेलमंगला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। लीलावती के के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

लीलावती ने मुख्य तौर पर कन्नड़ फिल्मों में काम किया, लेकिन वो तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी खूब दिखीं। अपने 50 साल से ज्यादा के एक्टिंग करिअर में लीलावती ने कुल 600 फिल्मों में अभिनय किया। इनमें से 400 फिल्में कन्नड़ सिनेमा में कीं और बाकी 200 दूसरी भाषाओं में। लीलावती की पहली फिल्म साल 1958 में आई ‘मांगल्य योग’ थी। साल 1962 और 1963 में उनकी 11-11 फिल्में रिलीज हुई थीं।

सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें साल 2000 में कर्नाटक सरकार की ओर से डॉ. राजकुमार लाइफ टाइम अचीवमेंट मिला। साल 2006 में लीलावती ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की कैटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड जीता। लीलावती के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करके दुख जाहिर किया है।

मोदी ने लिखा, “प्रसिद्ध कन्नड़ फिल्म हस्ती लीलावती जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। सिनेमा की एक सच्ची प्रतीक, उन्होंने कई फिल्मों में अपने बहुमुखी अभिनय से सिल्वर स्क्रीन की शोभा बढ़ाई। उनकी विविध भूमिकाएं और उल्लेखनीय प्रतिभा हमेशा याद और प्रशंसित की जाएगी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। शांति।” कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी शोक जाहिर किया है।

veteran actress leelavathi,leelavathi,leelavathi death,leelavathi kannad films,lakshmika sajeevan,lakshmika sajeevan heart attack,actress lakshmika sajeevan

साउथ सिनेमा की युवा नायिका लक्ष्मीका सजीवन ने शारजाह में ली अंतिम सांस

साउथ सिनेमा से एक और बुरी खबर सामने आई है। महज 24 वर्षीय मलयालम एक्ट्रेस लक्ष्मीका सजीवन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में लक्ष्मीका ने शुक्रवार (8 दिसंबर) को आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि लक्ष्मीका का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।

लक्ष्मीका ने काफी कम वक्त में अपने दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया था और धीरे-धीरे दर्शकों के दिलों में जगह बना रही थीं। इस बीच उनका यूं दुनिया से चले जाना हर किसी के लिए शॉकिंग है। मलयालम इंडस्ट्री के सितारों के साथ ही साथ फैंस को भी सदमा लगा है और वे शोक जता रहे हैं।

लक्ष्मीका को मलयालम शॉर्ट फिल्म ‘काक्का’ से फेम मिला था, जिसमें उन्होंने एक गरीब लड़की का रोल प्ले किया था। लक्ष्मीका ने 'पुझायम्मा', 'पंचवर्नाथथा', 'सऊदी वेल्लक्का', 'उयारे', 'ओरु कुट्टनाडन ब्लॉग', 'ओरु यमंदन प्रेमकथा' और 'नित्यहरिथा नायगन' जैसी फिल्मों में काम किया था। उनकी आखिरी फिल्म ‘कून’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे