न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुखद खबर : सलमान-ऐश्वर्या के साथ फिल्मों में काम कर चुकीं इस एक्ट्रेस का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी और फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस भैरवी वैद्य का निधन हो गया है। भैरवी ने 8 अक्टूबर को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 12:44:48

दुखद खबर : सलमान-ऐश्वर्या के साथ फिल्मों में काम कर चुकीं इस एक्ट्रेस का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी और फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस भैरवी वैद्य का निधन हो गया है। भैरवी ने 8 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। वह 67 साल की थीं। कहा जा रहा है कि भैरवी पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रही थीं। भैरवी के निधन की खबर उनकी बेटी जानकी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। इस समाचार से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

भैरवी करीब 45 सालों से एक्टिंग की दुनिया का हिस्सा थीं। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। भैरवी ने ज्यादातर सपोर्टिंग रोल निभाए, लेकिन वह दमदार अदाकारी से सबका ध्यान खींच लेती थीं। भैरवी ने बड़े पर्दे पर सुभाष घई की फिल्म 'ताल' से डेब्यू किया था। इसमें उन्हें ‘जानकी’ का किरदार निभाते हुए देखा गया था।

वह सलमान खान की 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके' फिल्म में भी थीं। इसके अलावा वह अमीषा पटेल की 'हमराज' और प्रियंका चोपड़ा की 'वॉट्स यॉर राशि' में भी नजर आ चुकी हैं। भैरवी को हाल ही में टीवी शो 'नीमा डेंजोंग्पा' में देखा गया था। उन्होंने पुष्पा गोयनका के रोल से खूब वाहवाही बटोरी। उनके शो ‘हसरतें’ और ‘महिसागर’ को भी पसंद किया गया था।

bhairavi vaidya,actress bhairavi vaidya,taal,chori chori chupke chupke,Salman Khan,Aishwarya Rai Bachchan,nima denzongpa

भैरवी वैद्य के साथ काम कर चुके इन कलाकारों ने ऐसे किया याद

भैरवी वैद्य के साथ फिल्म 'वेंटिलेटर' में काम कर चुके एक्टर प्रतीक गांधी उनकी मौत से स्तब्ध हैं। उन्होने कहा कि मुझे ‘वेंटिलेटर’ में उनके साथ काम करने का मौका मिला। हम लोगों में बहुत अच्छी बोंडिंग हो गई थी। मैंने उन्हें बचपन से पर्दे पर काम करते देखा है। मैं उनका मुस्कुराता चेहरा कभी नहीं भुला सकता।

उनके एक और को स्टार बाबुल भावसार बोले, “मैंने उनके साथ कुछ साल पहले एक प्ले किया था। वह काफी अच्छी इंसान थीं और उनके प्ले में किरदार भी ऐसे ही होते थे। अगर वह रियल लाइफ में भी किसी से लड़ती थीं तो लगता था वह प्यार से ही बात कर रही हैं।”

टीवी शो 'नीमा डेंजोंग्पा' में भैरवी के साथ काम कर चुकीं निशी सक्सेना और सुरभि दास ने भी उनकी मौत पर शोक जताया। भैरवी हिंदी फिल्मों के अलावा गुजराती इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। वो अपनी शानदार एक्टिंग और निगेटिव रोल के लिए मशहूर थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका