न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वेदांग रैना ने खुशी कपूर को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, अरबाज की शादी के बाद मलाइका ने शेयर की यह पोस्ट

दिसंबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द आर्चीज’ रिलीज हुई। इसकी खास बात ये...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 8:16:37

2 News : वेदांग रैना ने खुशी कपूर को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, अरबाज की शादी के बाद मलाइका ने शेयर की यह पोस्ट

दिसंबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द आर्चीज’ रिलीज हुई। इसकी खास बात ये थी कि इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के दोहिते/नाति अगस्त्य नंदा और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर समेत कई नए चेहरों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। एक्टर वेदांग रैना ने भी करिअर की शुरुआत की। फिल्म की रिलीज के बाद से ही खुशी और वेदांग के अफेयर की अफवाहें उड़ रही हैं।

अब वेदांग ने इस बात पर चुप्पी तोड़ खुलकर विचार व्यक्त किए हैं। फिल्म में वेदांग ने ‘रेगी’ का रोल किया था, जबकि खुशी, ‘बेटी कूपर’ के किरदार में नजर आई थीं। वेदांग ने टाइम्स नाउ के साथ बात करते हुए कहा कि खुशी और मैं कई स्तरों पर जुड़े हुए हैं। संगीत में हमारी समान रुचि थी। खुशी और मैं डेटिंग नहीं कर रहे हैं। मेरा उनके साथ बहुत मजबूत रिश्ता है।

हम एक-दूसरे को बहुत लंबे समय से जानते हैं और हम कई चीजों के जरिए जुड़े हुए हैं। मैं अभी सिंगल हूं। उम्मीद है कि जब सही समय आएगा तो स्थिति बदल जाएगी। वेदांग पिछले दिनों खुशी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। सोशल मीडिया सेलेब ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर खुशी का केक काटते हुए वीडियो शेयर किया था, जिसमें वेदांग एक्ट्रेस के बगल में बैठकर तालियां बजाते दिखे थे।

vedang raina,actor vedang raina,khushi kapoor,actress khushi kapoor,the archies movie,malaika arora,arbaaz khan,malaika cryptic post,shura khan

मलाइका और अरबाज का साल 2017 में हो चुका है तलाक

मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान के साथ साल 1998 में शादी की थी। हालांकि 19 साल की शादी को खत्म करते हुए उन्होंने साल 2017 में तलाक ले लिया था। उनका एक बेटा अरहान है, जिसकी वे को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। अरबाज ने 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली। शादी में मलाइका शामिल नहीं हुई थीं लेकिन अरहान गए थे और उन्होंने जमकर मस्ती की थी।

अब मलाइका की एक क्रिप्टिक पोस्ट सामने आई है, जिसके कई तरह के मायने लगाए जा रहे हैं। मलाइका ने अपने पूर्व पति की दूसरी शादी के बारे में खुलकर बात तो नहीं की, लेकिन उनकी लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी ने सबका ध्यान खींच लिया। मलाइका ने एक क्रिप्टिक नोट लिखा, जो जीवन में होने वाली हर छोटी चीज के लिए आभारी होने के बारे में था। मलाइका ने लिखा, “मैं जागी। मेरे पास पहनने के लिए कपड़े हैं। मेरे पास बहता पानी है। मेरे पास खाने के लिए खाना है।मैं आभारी हूं।”

मलाइका इन दिनों टीवी पर आ रहे एक डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में जज की भूमिका निभा रही हैं। उनके साथ फराह खान व अरशद वारसी भी जज हैं। मलाइका लंबे समय से अपने से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों की शादी को लेकर अटकलें जारी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम