न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वाशु जैन ने जमाया ‘रोडीज 19 : कर्म या कांड’ के खिताब पर कब्जा, प्राइज मनी के रूप में मिली यह राशि, बोले...

पिछले कई सालों से टीवी पर रियलिटी शोज का राज है। इन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। एक ऐसा ही शो है एमटीवी पर प्रसारित होने वाला ‘रोडीज’। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Oct 2023 10:48:09

वाशु जैन ने जमाया ‘रोडीज 19 : कर्म या कांड’ के खिताब पर कब्जा, प्राइज मनी के रूप में मिली यह राशि, बोले...

पिछले कई सालों से टीवी पर रियलिटी शोज का राज है। इन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। एक ऐसा ही शो है एमटीवी पर प्रसारित होने वाला ‘रोडीज’। यह युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रिय है। बहरहाल स्टंट रियलिटी शो 'रोडीज 19 : कर्म या कांड' के विजेता की घोषणा हो गई है। रविवार (15 अक्टूबर) को प्रसारित एपिसोड में कंटेस्टेंट वाशु जैन को इस सीजन का विजेता घोषित किया गया।

वाशु एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के गैंग के मेंबर थे। बिग बॉस फेम एक्टर प्रिंस नरूला के गैंग की मेंबर सिवेट तोमर फर्स्ट रनर-अप रहीं। शो में एक और बिग बॉस फेम एक्टर गौतम गुलाटी भी गैंग लीडर थे। कोरोनाकाल में मसीहा के रूप में सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर सोनू सूद ने ‘रोडीज’ का यह सीजन होस्ट किया। शो 30 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ था। बता दें कि वाशु बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के रहने वाले हैं। वाशु को 5 लाख रुपए प्राइज मनी मिली।

वाशु ने फाइनलिस्ट पराक्रम डंडोना और सिवेट तोमर को पछाड़ते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उल्लेखनीय है कि रिया ने इस शो के माध्यम से छोटे पर्दे पर एंट्री ली। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया का नाम काफी विवादों में रहा था। ऐसे में शो की शुरुआत में रिया को काफी ट्रोल किया गया। प्रतिभावान अभिनेता सुशांत ने जून 2020 में अपने घर में सुसाइड कर ली थी। रिया उनकी गर्लफ्रेंड थीं और उन पर सुशांत को ड्रग्स देने का आरोप लगा था।

शो की शुरुआत में प्रिंस के गैंग में शामिल थे वाशु, बाद में...

वाशु ने शुरुआत में प्रिंस के साथ सफर को शुरू किया था, लेकिन गैंग की अदला-बदली के कारण वे बाद में रिया के गैंग में शामिल हो गए थे। 'टिकट टू फिनाले' टास्क के बाद पराक्रम पहले फाइनलिस्ट बने थे। इसके बाद वाशु, ऋषभ जायसवाल, सिवेट और हिमांशु अरोड़ा के बीच सेमीफाइनल टास्क हुआ था।

जीत के बाद वाशु ने कहा-“मैं ‘रोडीज कर्म या कांड’ जीतकर बेहद खुश हूं। मैं ईमानदारी से कहना चाहता हूं कि यह मेरा बिल्कुल भी मकसद नहीं था। मेरा हमेशा एक एजेंडा था शो में भाग लेने के लिए और वह शो जीतना था लेकिन मुझे पता था कि मैं केवल तभी खुश महसूस करूंगा जब मैं इसे जीतूंगा।

मैं प्रिंस भाई की टीम का हिस्सा बनकर काफी एक्साइटेड था लेकिन मैंने शुरुआत में कुछ गलतियां कीं, जिसके कारण टीम मेरी वजह से हार गई। इसके बाद मैं किसी भी कार्य को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार था, लेकिन उस समय मेरी गैंग में फेरबदल हुआ और मैं रिया के गैंग में शामिल हो गया।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार