न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 250 करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए वाशु ने बेचा ऑफिस, अमीषा ने ‘गदर 3’ के लिए रखी यह शर्त

बॉलीवुड के सबसे पुराने प्रोडक्शन हाउस में से एक पूजा एंटरटेनमेंट का नाम विवादों में आ गया है। इसी साल एक्ट्रेल रकुलप्रीत सिंह के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Jun 2024 8:37:27

2 News : 250 करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए वाशु ने बेचा ऑफिस, अमीषा ने ‘गदर 3’ के लिए रखी यह शर्त

बॉलीवुड के सबसे पुराने प्रोडक्शन हाउस में से एक पूजा एंटरटेनमेंट का नाम विवादों में आ गया है। इसी साल एक्ट्रेल रकुलप्रीत सिंह के साथ शादी करने वाले एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के पिता वाशु भगनानी द्वारा स्थापित इस प्रोडक्शन हाउस पर क्रू सदस्यों ने वेतन नहीं देने का आरोप लगाया। अब कहा जा रहा है कि वाशु ने 250 करोड़ रुपए का लोन चुकाने के लिए ऑफिस बेच दिया है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के लिए मशहूर प्रोडक्शन बैनर पूजा एंटरटेनमेंट बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के कारण अपना प्रोडक्शन घटा रहा है। उस पर 250 करोड़ रुपए का कर्ज हो गया है। वाशु ने ऑफिस में काम करने वाले बहुत से लोगों को निकाल दिया है। वाशु ने पूजा एंटरटेनमेंट के सात मंजिला ऑफिस को एक बिल्डर को बेच दिया। अभी यह पता नहीं चला कि इसे कितने में बेचा गया। बताया जा रहा है कि इस इमारत को गिराकर इस पर एक आलीशान आवासीय परियोजना बनाई जाएगी।

कथित तौर पर प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस अब जुहू स्थित एक दो बेडरूम वाला फ्लैट है। वाशु ने जनवरी से लगभग 80% कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। 'बड़े मियां छोटे मियां' के खराब प्रदर्शन के बाद अप्रैल में और कटौती की गई थी। फिल्म 350 करोड़ रुपए में बनी थी, लेकिन सिर्फ 59.17 करोड़ रुपए ही कमा पाई। पूजा एंटरटेनमेंट की फिल्म 'बेल बॉटम', 'मिशन रानीगंज' और 'गणपथ' भी फ्लॉप रही थी। हालांकि वाशु और जैकी काम फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं। वे शाहिद कपूर की 'अश्वत्थामा' पर भी काम कर रहे हैं। पूजा एंटरटेनमेंट ने लगभग 40 फिल्मों का निर्माण किया है।

vashu bhagnani,producer vashu bhagnani,pooja entertainment,jackky bhagnanai,rakulpreet singh,bade miyan chote miyan,ameesha patel,actress ameesha patel,gadar,gadar 2,gadar 3

‘गदर’ और ‘गदर 2’ दोनों में अमीषा पटेल ने ‘सकीना’ के किरदार से जीता फैंस का दिल

एक्ट्रेस अमीषा पटेल पिछले साल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गईं। इसका कारण है उनकी फिल्म 'गदर 2', जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। दिग्गज फिल्ममेकर अनिल शर्मा की ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई 'गदर : एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। तब सनी और अमीषा की जोड़ी का जबरदस्त जादू चला था। इसके बाद 22 साल बाद एक बार फिर ‘सकीना’ और ‘तारा सिंह’ की जोड़ी ने धमाल मचा दिया। फैंस अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर उत्सुक हैं।

इस बीच अमीषा ने बताया कि वो ‘गदर 3’ करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक बड़ी शर्त रखी है। दरअसल अमीषा ने हाल ही में एक्स (ट्विटर) पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा। इस दौरान फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे। इसी दौरान एक फैन ने अमीषा के सामने ‘गदर 3’ को लेकर सवाल रखा और पूछा, “क्या गदर 3 में आपका स्क्रीन टाइम बढ़ाया जा सकता है? मैं सच में उन सीन में (गदर 2) सो गया था जहां आप नहीं थीं। मैं अपनी मेहनत की कमाई से आपको देखने के लिए थिएटर जाता हूं।”

इस पर अमीषा ने कहा कि, “सबसे पहले... गदर 2 एक बेहतरीन फिल्म थी और स्क्रीनप्ले को स्क्रिप्ट के अनुसार ही रखा गया था। अगर आप चाहते हैं कि आपकी फिल्म को पसंद किया जाए तो इसे प्रायोरिटी देना बहुत जरूरी है। एक अभिनेता के तौर पर कोई स्वार्थी नहीं हो सकता है और उसे अपनी जरूरतों से पहले फिल्म को रखना चाहिए। मुझे ‘सकीना’ बहुत पसंद है और मैं इसके प्रति आप सभी के प्यार की कद्र करती हूं। लेकिन हां, अगर मुझे ‘गदर 3’ ऑफर हुई, तो मैं निश्चित रूप से तभी करूंगी जब मुझे स्क्रिप्ट बहुत ज्यादा पसंद आएगी, जैसा कि मैं ‘गदर 1’ में थी।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क