न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यह स्टार कपल शादी के बंधन में बंधा, शेयर की Photos, इधर-इस एक्टर की हो रही तीसरी शादी

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी बुधवार (1 नवंबर) को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने इटली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 12:58:39

2 News : यह स्टार कपल शादी के बंधन में बंधा, शेयर की Photos, इधर-इस एक्टर की हो रही तीसरी शादी

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी बुधवार (1 नवंबर) को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने इटली के शहर टस्कनी में परिवार के सदस्यों और बहुत कम करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई है। इस प्यारे जोड़े की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं और इन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वरुण तेज ने अपने इंस्टाग्राम पर लावण्या के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं।

दूल्हा-दुल्हन एक साथ पोज देते हुए मनमोहक लग रहे हैं। वरुण ने इंस्टा पोस्ट का कैप्शन लिखा, “माई लव!” फैंस अपने चहेते कलाकारों को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहे हैं। लावण्या पहली फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वे लाल कांजीवरम वेडिंग सिल्क साड़ी, मैचिंग लाल कढ़ाई वाले ब्लाउज और मोटी बॉर्डर वाले टिशू सिल्क घूंघट में नजर आईं। लावण्या ने चिकने गजरा बन के साथ लुक को पूरा किया।

दूसरी ओर, वरुण ने भारी सुनहरे कढ़ाई के साथ एक ऑफ-व्हाइट शेरवानी, एक मैचिंग शॉल और वाइट पैंट के साथ लुक कम्प्लीट किया। वरुण मेगास्टार चिरंजीवी के भतीजे हैं। वरुण के पिता नागा बाबू खुद एक साउथ स्टार हैं और सुपरस्टार पवन कल्याण उनके अंकल हैं। पुष्पा फेम स्टार अल्लू अर्जुन अपनी पूरी फैमिली के साथ शादी में पहुंचे थे। साथ ही राम चरण भी अपनी बेटी कलिन और पत्नी को लेकर शादी में शरीक हुए। वरुण, अल्लू और राम चरण कजिन हैं।

अली मर्चेंट और अंदलीब जैदी का हल्दी समारोह हुआ, आज शादी

'लॉक अप' फेम अली मर्चेंट की तीसरी बार शादी हो रही है। उन्होंने हाल ही में दुबई में गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी के साथ सगाई की। अली-अंदलीब आज गुरुवार (2 नवंबर) को लखनऊ में विवाह बंधन में बंध जाएंगे। शादी का जश्न बुधवार को हल्दी समारोह के साथ शुरू हुआ। समारोह की कुछ झलकियां सामने आई हैं। अली ने व्हाइट पैंट के साथ येलो कलर के कुर्ते को पेयर किया था।

रस्म के दौरान उन्होंने लाल दोशाला और येलो बरकती टोपी भी पहनी थी। गले में फूलों की माला भी थी। इस मौके पर अली के करीबी और परिवार के सदस्य थे। एक फोटो में अली की मां रस्म निभाती नजर आ रही हैं। इसके बाद अली दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पोज देते दिखे। बता दें कि अली ने 'बिग बॉस 4' में टीवी एक्ट्रेस सारा खान से शादी की थी।

हालांकि 2011 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद अली ने 2016 में अनम से शादी की, लेकिन वह ज्यादा नहीं चली। अली ने 18 अक्टूबर को इंस्टा हैंडल पर अंदलीब के साथ वीडियो शेयर किया था। इसमें वे बुर्ज खलीफा के ठीक नीचे अंगूठी के साथ अंदलीब को प्रपोज करते दिखे। बता दें कि अली जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार