न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण शर्मा ने शहनाज गिल के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, अब यह ऐतिहासिक किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर

‘फुकरे’ फेम एक्टर वरुण शर्मा का आज रविवार (4 फरवरी) को जन्मदिन है। वे 34 साल के हो गए हैं। इस मौके पर वरुण को सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Feb 2024 8:21:21

2 News : वरुण शर्मा ने शहनाज गिल के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, अब यह ऐतिहासिक किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर

‘फुकरे’ फेम एक्टर वरुण शर्मा का आज रविवार (4 फरवरी) को जन्मदिन है। वे 34 साल के हो गए हैं। इस मौके पर वरुण को सोशल मीडिया के माध्यम से उनके चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। वरुण की पहचान एक कॉमेडियन के रूप में है। वे अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। इन दिनों वे एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ एक फिल्म ‘सब फर्स्ट क्लास’ में काम कर रहे हैं।

उन्होंने शहनाज और कुछ और सितारों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें सभी मस्ती करते दिख रहे हैं। पार्टी में वरुण के साथ पांडा भी नजर आ रहे हैं। वरुण, पांडा के साथ खूब एंजॉय कर रहे हैं। शहनाज और कुशा कपिला ने भी जमकर मौज उड़ाई। लाइव म्यूजिक आर्टिस्ट गाने बजा रहा है।

क्लिप में शहनाज और वरुण 'लैला मैं लैला' और 'ये मेरा दिल प्यार का दीवाना' जैसे गाने पर डांस कर रहे हैं। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे की एक स्टोरी भी शेयर की है, जिसमें वो खुद केक लेकर आती दिख रही हैं। बता दें कि वरुण 'फुकरे', 'फुकरे रिटर्न', 'फुकरे 3' के साथ ‘किस-किस को प्यार करूं’, ‘रूही’, ‘छिछोरे’, ‘दिलवाले’ और ‘राब्ता’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

छत्रपति शिवाजी पर आधारित फिल्म के लिए डायरेक्टर अमित राय के संपर्क में हैं शाहिद

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, फैंस की धड़कनें बढ़ती जा रही है। वे इस फ्रेश पेयर को पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार हैं। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 9 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब शाहिद के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। शाहिद ने अपनी अगली फिल्म लाने की योजना भी शुरू कर दी है।

इस बार वे ‘ओएमजी 2’ के डायरेक्टर रहे अमित राय के साथ काम करने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म के लिए राय से बातचीत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण अश्विन वर्दे अपने बैनर वकाओ फिल्म्स के जरिए करेंगे। फिल्म के प्री प्रोडक्शन की तैयारियां जल्द शुरू कर दी जाएंगी। शाहिद इस समय डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के साथ अपनी एक और फिल्म 'देवा' की शूटिंग में भी बिजी हैं। शाहिद को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा समय हो चुका है और वे विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं ट्राई करते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम