न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण ने पत्नी नताशा को यूं की मैरिज एनिवर्सरी विश, रोशन परिवार से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री में नजर आएंगे शाहरुख

वरुण धवन और नताशा दलाल की आज बुधवार (24 जनवरी) को तीसरी मैरिज एनिवर्सरी है। उनकी लव मैरिज हुई थी। वरुण ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 8:19:58

2 News : वरुण ने पत्नी नताशा को यूं की मैरिज एनिवर्सरी विश, रोशन परिवार से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री में नजर आएंगे शाहरुख

वरुण धवन और नताशा दलाल की आज बुधवार (24 जनवरी) को तीसरी मैरिज एनिवर्सरी है। उनकी लव मैरिज हुई थी। वरुण ने अपनी पत्नी को स्पेशल फोटो के साथ विश किया है। वरुण ने फैंस को वो फोटो दिखाई है, जब उन्होंने नताशा को प्रपोज किया था। वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो फोटो शेयर की उसमें वरुण शर्टलेस हैं, जबकि नताशा ने मोनोकिनी पहनी है और नीचे व्हाइट कलर की स्कर्ट।

इस फोटो को शेयर कर वरुण ने लिखा, “हैप्पी 3 बेबी। साढ़े तीन साल पहले जब मैंने तुम्हे प्रपोज किया था तो मार्को एंटोनियो का गाना बज रहा था।” फैंस कपल की रोमांटिक फोटो पर प्यार लुटाते हुए उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि वरुण ने करीना कपूर के चैट शो 'वॉट वुमन वॉन्ट' में नताशा संग अपने रिलेशन पर खुलासा किया था। वरुण ने बताया था कि नताशा और उनकी पहली मुलाकात छठी क्लास में हुई थी। 11वीं और 12वीं क्लास तक वे अच्छे दोस्त रहे।

समय के साथ उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि वे नताशा से प्यार करने लगे हैं। नताशा ने उनके प्रपोजल को 3-4 बार रिजेक्ट किया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी थी। कपल ने 2021 में परिवार और तमाम सेलिब्रिटी फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी की थी। वरुण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अब ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली द्वारा निर्मित फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी हैं। वे हॉलीवुड सीरीज ‘सिटाडेल’ के इंडियन वर्जन में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु भी होंगी।

शाहरुख खान ने फिल्ममेकर राकेश रोशन की इन फिल्मों में किया है काम

सुपरस्टार शाहरुख खान ने पिछले साल जबरदस्त वापसी की। उन्होंने अपने फैंस को तीन सुपरहिट फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की सौगात दी। अब लोगों को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। इस बीच शाहरुख से जुड़ी एक खबर सामने आई है। वे एक्टर और दिग्गज फिल्ममेकर राकेश रोकन की स्पेशल डॉक्यूमेंट्री 'द रोशन्स' में नजर आएंगे। इसमें रोशन परिवार के फिल्म इंडस्ट्री में योगदान को दिखाया जाएगा।

शाहरुख ने राकेश रोशन के साथ ‘करण अर्जुन’, ‘कोयला’, ‘किंग अंकल’ जैसी फिल्में की हैं। शाहरुख इसी जर्नी के बारे में और रोशन परिवार के साथ काम के अपने अनुभव को शेयर करते दिखाई देंगे। राकेश रोशन की प्रोड्यूस की हुई इस डॉक्यूमेंट्री को शशि रंजन डायरेक्ट कर रहे हैं। राकेश ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख के साथ तस्वीरें डालते हुए उन्हें थैंक्स बोला है। राकेश ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “'द रोशन्स में कॉन्ट्रीब्यूट करने और इसे इतना प्यार देने के लिए थैंक्यू शाहरुख।”

डायरेक्टर शशि रंजन ने भी शाहरुख के साथ तस्वीर पोस्ट करके उन्हें शुक्रिया कहा है। 'द रोशन्स' के लिए काजोल, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रेखा और जैकी श्रॉफ से भी बात की जा सकती है। इस डॉक्यूमेंट्री में राकेश के पिता मशहूर संगीतकार रोशन, भाई मशहूर संगीतकार राजेश रोशन और बेटे ऋतिक के करियर पर भी बातें होंगी। शाहरुख और ऋतिक ने करण जौहर की सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्म में साथ काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम