न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

37 साल के हुए वरुण धवन, बॉलीवुड हस्तियों ने इस अंदाज में दी बधाई, बर्थडे बॉय ने शेयर की जश्न की ये तस्वीरें

लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर वरुण धवन आज बुधवार (24 अप्रैल) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण 37 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Apr 2024 2:07:41

37 साल के हुए वरुण धवन, बॉलीवुड हस्तियों ने इस अंदाज में दी बधाई, बर्थडे बॉय ने शेयर की जश्न की ये तस्वीरें

लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर वरुण धवन आज बुधवार (24 अप्रैल) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण 37 साल के हो गए। इस मौके पर उनके घर-परिवार के लोगों के साथ उन्हें चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े साथियों की ओर से सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। वरुण दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन के बेटे हैं।

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने वरुण को विश कर इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। यह तस्वीर मिस वर्ल्ड इवेंट की है, जिसमें मानुषी, वरुण से हाथ मिला रही हैं। पिछले दिनों फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ विवाह बंधन में बंधने वालीं एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने वरुण की फोटो शेयर कर लिखा, “जन्मदिन मुबारक, सबसे कूलेस्ट दोस्त, खुशी और सफलता से भरे आपका साल।”

कियारा आडवाणी ने ‘जुग-जुग जियो’ फिल्म के को एक्टर वरुण के लिए वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों कलाकार कार में मस्ती कर रहे हैं। कियारा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे VD..गाते रहो, मुस्कुराते रहो, जुग-जुग जियो मेरे दोस्त।” वरुण को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज, सोनल चौहान, मनीष पॉल, शरवरी वाघ, अनिल कपूर, वरुण शर्मा समेत कई स्टार्स ने अलग-अलग अंदाज में बधाई दी है।

मां को गले लगाते दिखे वरुण धवन, लिखा ये प्यारभरा नोट

वरुण ने अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। एक फोटो में वरुण केक के साथ पोज दे रहे हैं। उनके पीछे हैप्पी बर्थ डे लिखा दिख रहा है। दूसरी फोटो में वरुण अपनी मां करुणा को गले लगा रहे हैं। तीसरी फोटो में वरुण की भांजी नियारा घर के मंदिर में बैठी हुई हैं। साथ ही उनका पेट डॉग जोई भी है। लास्ट फोटो में वरुण परिवार के साथ डिनर कर रहे हैं। डाइनिंग टेबल पर बिरयानी रखी है।

वरुण ने कैप्शन में लिखा, “ढेर सारी बधाइयों और प्यार के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। पीएस-मैंने बहुत थोड़ा सा केक खाया है क्योंकि मैंने नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।” इस साल वरुण पापा भी बनने वाले हैं। जल्द ही उनके घर एक नन्हा मेहमान आएगा। वरुण के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो फिलहाल उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं।

वे ‘नो एंट्री 2’, बेबी जॉन, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, ‘भेड़िया 2’ और ‘सिटाडेल : हनी बनी’ में नजर आएंगे। वरुण ने साल 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फिल्म से एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद वरुण कई फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष