न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण-सान्या ने फिल्म के सेट से शेयर की फोटो, इस एक्टर ने की फूड बिजनेस चलाने वाली महिला की तारीफ

इन दिनों वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की खूब चर्चाएं हैं। इसमें सान्या मल्होत्रा का भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Jul 2024 8:35:29

2 News : वरुण-सान्या ने फिल्म के सेट से शेयर की फोटो, इस एक्टर ने की फूड बिजनेस चलाने वाली महिला की तारीफ

इन दिनों वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की खूब चर्चाएं हैं। इसमें सान्या मल्होत्रा का भी अहम रोल है। इस बीच वरुण ने फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की, जिसमें वे चाय का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर धर्मा प्रोडक्शंस के सेट से बिहाइंड द सीन (BTS) फोटो शेयर की, जिसमें वे चाय का कप पकड़े हुए हैं।

वरुण ने कैप्शन में लिखा, “चाय पत्ती के लिए धन्यवाद सान्या मल्होत्रा।” सान्या ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट को रिशेयर किया और बताया कि वरुण उनकी पसंदीदा माचा चाय का लुत्फ उठा रहे थे, जिसके बारे में वह अक्सर बात करती हैं। सान्या ने लिखा, “यू आर वेलकम, वरुण।” बता दें कि फिल्म में वरुण ‘सनी संस्कारी’, जबकि जान्हवी ‘तुलसी कुमारी’ का किरदार निभाएंगी। वरुण और जान्हवी इससे पहले ‘बवाल’ में नजर आए थे।

फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान हैं। शशांक इससे पहले वरुण को लेकर ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ बना चुके हैं। साथ ही जान्हवी की पहली फिल्म ‘धड़क’ का डायरेक्शन भी शशांक ने ही किया था। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक ने किया है। इसमें रोहित सराफ और अक्षय ओबेरॉय भी हैं। फिल्म अगले साल 18 अप्रैल को रिलीज होगी।

सोनू सूद ने कुमारी नाम की महिला से बात कर दिया महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

एक्टर सोनू सूद कई सालों से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। हालांकि उन्हें एक्टिंग से ज्यादा शौहरत तब मिली जब वे कोरोनाकाल में सेवा भाव के चलते गरीबों के मसीहा के रूप में उभरे। तब से ही उनकी एक अलग ही छवि बन गई है और वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखते हैं। अब सोनू महिलाओं और उनके छोटे बिजनेस का समर्थन करने के लिए एक प्रमुख उदाहरण बन गए हैं। सोनू ने एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सोनू ने कुमारी नाम की एक महिला से बातचीत की, जो एक छोटा सा फूड बिजनेस चलाती हैं।

सोनू बोलते हैं, “वह एक सेल्फ-मेड महिला हैं। जब हम महिला सशक्तिकरण के बारे में बात करते हैं, तो हम इस बारे में बात करते हैं कि हर किसी को परिवार के लिए कैसे कड़ी मेहनत करनी चाहिए और कुमारी आंटी इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं।” सोनू ने कैप्शन में लिखा, “यू आर योर ओनली लिमिट। कुमारी आंटी प्रत्येक महिला में मौजूद शांत शक्ति और प्रचंड लचीलेपन का प्रमाण हैं।

आइए हम अपने शब्दों और कार्यों से इन असीम शक्ति के वाहकों का समर्थन करें, उनका जश्न मनाएं, उनका उत्थान करें और उन्हें सशक्त बनाएं।” बता दें सोनू जल्द ही उनके डायरेक्शन की पहली फिल्म ‘फतेह’ के साथ धूम मचाएंगे। इसमें सोनू के साथ नसीरुद्दीन शाह और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय