न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण धवन को पिता ने इसलिए नहीं किया लॉन्च, राजकुमार को पत्रलेखा ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन के बेटे एक्टर वरुण धवन (37) को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा समय हो चुका है। उन्होंने साल 2012 में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 Aug 2024 12:44:47

2 News : वरुण धवन को पिता ने इसलिए नहीं किया लॉन्च, राजकुमार को पत्रलेखा ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश

दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन के बेटे एक्टर वरुण धवन (37) को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा समय हो चुका है। उन्होंने साल 2012 में फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। मूवी सुपरहिट रही। यह आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी पहली फिल्म थी। अब वरुण ने बताया है कि उनके पिता ने उन्हें लॉन्च क्यों नहीं किया। शुक्रवार (30 अगस्त) को अपनी भतीजी अंजिनी धवन की पहली फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' के ट्रेलर लॉन्च पर बोलते हुए वरुण ने कहा कि हमारे परिवार में एक-दूसरे की मदद करने की परंपरा नहीं है।

अंजिनी मेरी भतीजी है, लेकिन मैं यहां एक बड़े भाई की तरह हूं...यह एक अच्छी फिल्म है, इसलिए मैं यहां हूं। जैसे मेरे पिता ने मुझे कभी लॉन्च नहीं किया, क्योंकि मेरे परिवार में ऐसी परंपरा नहीं है, वे इसमें विश्वास नहीं करते। अंजिनी ने जो कुछ भी किया है, उसमें हमारा कोई हाथ नहीं है और उसकी किसी भी सफलता का श्रेय लेना मेरे लिए गलत होगा। अंजिनी ने अपने दम पर अपना रास्ता बनाया है और मुझे उनके सफर पर बहुत गर्व है।

संजय त्रिपाठी के डायरेक्शन वाली फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पूर्व में भी वरुण ने कहा था कि पिता ने उनके फिल्मी करिअर में उनका साथ नहीं दिया और न ही उनसे कहा कि उन्हें एक्टर नहीं बनना चाहिए। वरुण ने 15 अगस्त को रिलीज हुई ‘स्त्री 2’ में कैमियो रोल निभाया था। वे अब ‘बेबी जॉन’, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। इसके अलावा वेब सीरीज सिटाडेल : हनी बनी में सामंथा रुथ प्रभु के साथ दिखेंगे।

पत्रलेखा ने राजकुमार का वीडियो शेयर करते हुए लिए प्यारा मैसेज

एक्टर राजकुमार राव आज शनिवार (31 अगस्त) को अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। वे 40 साल के हो गए। हाल ही रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘स्त्री 2’ सुपरहिट रही। राजकुमार के लिए सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की ओर से बधाई और शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है। इस बीच राजकुमार की पत्नी पत्रलेखा ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

अदिति ने इंस्टाग्राम पर राजकुमार का बर्फ की वादियों से एक वीडियो शेयर किया है। पत्रलेखा ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक राज, क्या शानदार साल रहा है यह आपका, पहले श्रीकांत, फिर मिस्टर एंड मिसेज माही और अब स्त्री 2, हमारी हमेशा एक अच्छा एक्टर बनने पर ही डिबेट हुई है, हर किसी को एक शानदार इंसान भी होना चाहिए, मेरा उत्तर हमेशा आप हैं, मैं पूरे विश्वास के साथ इसे कह सकती हूं, आपको लाइफ में ऐसे और कई हिट कैरेक्टर्स करने को मिले, कई हिट दें, आपको पैशन और कला आपको इसका हक देती है, लव यू।”

जवाब में राजकुमार ने लिखा, “आपका बहुत धन्यवाद माई लव, मेरे हौंसलों की उड़ान की आप ही हवाएं हैं। मेरी मजबूती मेरा सबकुछ, और हां ‘आईसी814’ में आपका अभिनय शानदार है, अभी तो बहुत कुछ करना है।” उल्लेखनीय है कि पत्रलेखा और राजकुमार ने लंबी डेट करने के बाद साल 2021 में शादी रचाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री