न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वरुण धवन ने शेयर की टोन्ड बॉडी, इस दिन रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा : द रूल’

एक्टर वरुण धवन ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी, जिसे देख उनके फैंस चिंता में पड़ गए थे। उनके पैर में चोट लगी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 7:55:38

वरुण धवन ने शेयर की टोन्ड बॉडी, इस दिन रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा : द रूल’

एक्टर वरुण धवन ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी, जिसे देख उनके फैंस चिंता में पड़ गए थे। उनके पैर में चोट लगी थी और वे बर्फ का सेक ले रहे थे। अब उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उससे उन्हें चाहने वालों को काफी राहत मिलेगी। दरअसल वरुण छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। उन्होंने समुद्र तट पर धूप का आनंद लेते हुए अपनी फोटो पोस्ट की। तस्वीरों में वरुण ने नीले रंग की शॉर्ट्स पहनी हुई है और समुद्र तट पर बैठकर धूप का सेवन कर रहे हैं।

इनमें वे अपने एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, “कैप्शन दे दो। जो इसे सबसे अच्छा बनाता है?” इस पोस्ट को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज और अर्चना पूरण सिंह के साथ ढेरों फैंस ने भी पसंद किया है। गौरतलब है कि 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बदलापुर', 'अक्टूबर', 'कलंक' जैसी कई फिल्मों से पहचान बना चुके वरुण फिलहाल अपने अगले प्रोजेक्ट 'वीडी 18' की शूटिंग में बिजी हैं।

जुलाई में सिने 1 स्टूडियोज और ए फॉर एप्पल स्टूडियोज ने वरुण की मुख्य भूमिका वाली इस सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्म के लिए हाथ मिलाया था। मुराद खेतानी और प्रिया एटली द्वारा निर्मित इस फिल्म् का निर्देशन और कहानी कलीस ने लिखी है। फिल्म में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी भी नजर आएंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल 31 मई को रिलीज हो सकती है।

‘पुष्पा : द रूल’ का नया पोस्टर भी किया गया शेयर

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा द: रूल’ अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा करने के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया है। फिल्म 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ की सीक्वल है। खास बात ये है बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के साथ क्लैश होगी।

मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-“पुष्पा राज बॉक्स-ऑफिस को एक बार फिर अपने नाम करने आ रहा है।” पोस्टर में पुष्पा राज का हाथ करीब से दिख रहा है। अल्लू अर्जुन का लुक रिवील नहीं किया गया है। अल्लू ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर ये पोस्टर शेयर किया है। इस बार भी फिल्म में फहाद फाजिल और रश्मिका मंदाना की खास भूमिका है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों अल्लू को फिल्म ‘पुष्पा द: राइज’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए नेशनल अवार्ड मिला था। साथ ही म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 332 करोड़ की कमाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका