न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फादर्स डे पर वरुण ने पहली बार दिखाई बेटी की झलक, विराट को बेटी और बेटे से मिला यह प्यारा गिफ्ट

आज रविवार (16 जून) को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल फादर्स डे का जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के कलाकार भी भला कैसे पीछे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 16 Jun 2024 7:02:16

2 News : फादर्स डे पर वरुण ने पहली बार दिखाई बेटी की झलक, विराट को बेटी और बेटे से मिला यह प्यारा गिफ्ट

आज रविवार (16 जून) को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल फादर्स डे का जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के कलाकार भी भला कैसे पीछे रहते। एक्टर वरुण धवन ने इसकी झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। वरुण हाल ही 3 जून को पिता बने हैं और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने पहली बेटी को जन्म दिया है। वरुण ने बेटी की पहली झलक ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

हालांकि उन्होंने अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया। वरुण फैंस के लिए बेटी संग खास फोटो के साथ दिल को छूने वाला मैसेज लिखा है। पहली तस्वीर में वरुण की बेटी उनका हाथ पकड़ी हुई नजर आ रही हैं और दूसरी में वरुण ने अपने डॉगी ‘जॉय’ का पंजा पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, “सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं। मेरे पिता ने मुझे सिखाया था कि इस दिन को मनाने का सबसे अच्छा तरीका बाहर जाकर अपने परिवार के लिए काम करना है, इसलिए मैं वहीं करूंगा। एक लड़की का पिता बनने से ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती है।”

बता दें वरुण और नताशा की शादी साल 2021 में हुई थी। पोस्ट पर जान्हवी कपूर और जोया अख्तर ने लाल दिल वाली इमोजी पोस्ट की। परिणीति चोपड़ा ने लिखा, "गर्ल डैड्ड (दिल की आंखों वाली इमोजी) वीडी, बड़ा हो गया रे तू!” मनीष पॉल ने टिप्पणी की, “सर्वश्रेष्ठ, सर्वश्रेष्ठ!!! बेटियां एक आशीर्वाद हैं।” वरुण के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म 'बवाल' थी। वे जल्द साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'बेबी जॉन', 'भेड़िया 2', 'नो एंट्री 2’ और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जैसी फिल्में भी हैं।

अनुष्का शर्मा ने शेयर की बच्चों द्वारा बनाए गए कार्ड की फोटो

फादर्स डे पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को बेटी वामिका और बेटे अकाय का खास तोहफा दिया। अनुष्का ने बेटी और बेटे के पैर के छाप वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसे सभी पसंद कर रहे हैं। यह तेजी से वायरल हो रही है। अनुष्का ने एक बेहद प्यारी सी तस्वीर के रूप में यह तोहफा दिया। जो तस्वीर विराट के लिए साझा की गई है उसमें एक कागज पर दो पैरों के निशान दिख रहे हैं।

यह हैंड मेड कार्ड शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में एक प्यारा सा नोट भी लिखा और बताया कि विराट हर चीज में बहुत अच्छे हैं। उन्होंने लिखा, "एक व्यक्ति इतनी सारी चीजों में इतना अच्छा कैसे हो सकता है! यह हैरान करने वाला है..हम आपसे प्यार करते हैं @virat.kohli।" अनुष्का फिलहाल विराट और अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका में हैं।

वहां टीम इंडिया टी20 विश्व कप के मैच खेल रही है। शनिवार (15 जून) की रात बरसात के कारण भारत और कनाडा का मैच एक भी गेंद फेंके बगैर रद्द हो गया। भारत सुपर 8 में पहुंच चुका है और उसे अब सभी मुकाबले वेस्टइंडीज में खेलने हैं। विराट और अनुष्का अपने बच्चों के केयरिंग व लविंग पैरेंट्स हैं, जो उन्हें पैम्पर करने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क