न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण ने थिएटर में लिया गोविंदा की फिल्म का मजा, HAHK के 30 साल पूरे, अनुपम ने शेयर किया वीडियो

दिग्गज एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की फिल्म ‘राजा बाबू’ एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। उल्लेखनीय है कि

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Aug 2024 1:26:37

2 News : वरुण ने थिएटर में लिया गोविंदा की फिल्म का मजा, HAHK के 30 साल पूरे, अनुपम ने शेयर किया वीडियो

दिग्गज एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की फिल्म ‘राजा बाबू’ एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। उल्लेखनीय है कि पीवीआर-आईनॉक्स थिएटर्स कॉमेडी फिल्म फेस्टिवल मना रहा है। यह सेलिब्रेशन 2 अगस्त को शुरू हुआ जो 14 अगस्त तक चलेगा। इसी कड़ी में ‘राजा बाबू’ थिएटर में पहुंची हैं। एक्टर वरुण धवन ने सिनेमाघर जाकर इस फिल्म का मजा लिया। बता दें ‘राजा बाबू’ के डायरेक्टर डेविड धवन हैं, जो वरुण के पिता हैं।

डेविड और गोविंदा ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ‘राजा बाबू’ देखने के बाद वरुण ने अपना रिव्यू दिया है। वरुण ने फिल्म की क्लिप्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पहली क्लिप में गोविंदा और शक्ति कपूर का सीन है। इसमें गोविंदा अलग-अलग प्रोफेशन की ड्रेस में अपनी तस्वीरें खिंचवाने फोटो स्टूडियो जाते हैं। वरुण इस कॉमेडी केमिस्ट्री को देख हंसी नहीं रोक पाए। इस पर वरुण ने लिखा, राजा बाबू। साथ ही 6 स्टार भी बनाए हैं। दूसरी क्लिप में गोविंदा और करिश्मा एक गाने पर झूम रहे हैं। इस पर लिखा, द रियल करिश्मा कपूर। साथ ही 3 स्टार बनाए।

तीसरी क्लिप में गोविंदा और शक्ति की जबरदस्त कैमेस्ट्री दिख रही है। इस पर लिखा, हीरो नं. 1 गोविंदा की सिनेमा में वापसी। करिश्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण की पोस्ट को फिर से शेयर किया और लिखा, “वरुण गले लगाने वाली इमोजी के साथ। बेहतरीन यादें #राजाबाबू।” बता दें ‘राजा बाबू’ को रिलीज हुए 30 साल हो गए हैं। फिल्म 10 जनवरी 1994 को रिलीज हुई थी। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था। इसमें कादर खान, अरुणा ईरानी और प्रेम चोपड़ा के भी अहम रोल थे।

आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है मनोरंजक पारिवारिक फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’

हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक ‘हम आपके हैं कौन’ ने सोमवार (5 अगस्त) को रिलीज के 30 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर HAHK में दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित के पिता बने वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने खुशी जाहिर की है। अनुपम ने फिल्म के सेट से खूबसूरत पलों से सजा एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत फिल्म के पोस्टर से होती है। एक फोटो में अनुपम सुपरस्टार सलमान खान और माधुरी समेत पूरी स्टार कास्ट के साथ सेट पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।

दूसरी फोटो में फिल्म की कास्ट मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। तस्वीरों से बने वीडियो पर फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि यह साल 1994 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म में दो परिवारों के बीच के रिश्ते को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। यह राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी थी।

‘नदिया के पार’ मूवी पर बेस्ड फिल्म का डायरेक्शन सूरज बड़जात्या ने किया था। फिल्म के गाने, सीन और डायलॉग आज तक लोगों के दिलो-दिमाग में छाए हुए हैं। लगभग साढ़े तीन घंटे की लंबाई वाली इस फिल्म में 14 गाने थे, जो सभी सदाबहार क्लासिक बन गए। इसमें प्रेम (सलमान) और निशा (माधुरी) की जोड़ी ने सब पर जादू कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री