न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण की फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टीजर खड़े कर देगा रौंगटे, ‘शिवजी’ बने अक्षय ने गाया ‘शंभू’ गाना, देखें-सुनें...

वरुण धवन, वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश की मच अवेटेड फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टीजर आज सोमवार (5 फरवरी) को रिलीज हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Feb 2024 7:43:41

2 News : वरुण की फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टीजर खड़े कर देगा रौंगटे, ‘शिवजी’ बने अक्षय ने गाया ‘शंभू’ गाना, देखें-सुनें...

वरुण धवन, वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश की मच अवेटेड फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टीजर आज सोमवार (5 फरवरी) को रिलीज हो गया। टीजर में वरुण खूंखार अवतार में दिख रहे हैं। टीजर की शुरुआत एक दमदार म्यूजिक के साथ होती है। वरुण शर्टलेस होकर कुछ लोगों पर गोलियां चलाते हैं। इस एक मिनट के टीजर को देखकर लग रहा है कि फिल्म के सीन काफी खतरनाक होने वाले हैं। यानी इसमें एक्शन की भरमार रहेगी और जबरदस्त स्टंट होंगे।

इस फिल्म के डायरेक्टर साउथ इंडियन स्टार एटली हैं, जिन्होंने पिछले साल शाहरुख खान अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ बनाई थी। इस फिल्म का टेम्पररी टाइटल पहले ‘VD 18’ था। दरअसल ‘बेबी जॉन’ साल 2016 में आई साउथ इंडियन फिल्म ‘थेरी’ का रिमेक है। ‘थेरी’ में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु, एमी जैक्सन व विजय की प्रमुख भूमिकाएं थीं। फिल्म की कहानी ईमानदार पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है।

वह कुछ भ्रष्ट राजनेताओं से बदला लेता है। राजनेता ऑफिसर के परिवार को मार डालते हैं। ऑफिसर और उनकी बेटी ही बचती है। फिल्म 31 मई को रिलीज होगी। इसे जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। वरुण पहले ‘बवाल’ में दिखाई दिए थे। उनकी फिल्म ‘भेड़िया 2’ साल 2025 में आएगी।

varun dhawan,vamika gabbi,suresh kirthi,vd 18,baby john movie,atlee,baby john teaser,Akshay Kumar,shambhu song,omg 2

अक्षय कुमार का गाना शंभू रिलीज, ‘ओएमजी 2’ के लुक में दिखे एक्टर

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। वे सबसे बिजी कलाकारों में से एक हैं। फिलहाल वे अपनी आने वाली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस बीच सोमवार (5 फरवरी) को अक्षय का गाना 'शंभू' रिलीज किया गया है। खास बात ये है कि इसे खुद अक्षय ने गाया है। यह गाना महाशिवरात्रि से एक महीने पहले लॉन्च किया गया है।

गाने में अक्षय एक बार फिर उनकी पिछले साल आई फिल्म ‘ओएमजी 2’ के लुक में दिख रहे हैं। वे खुद महादेव बने नजर आ रहे हैं। इसमें अक्षय शिव भक्ति में लीन तांडव करते दिख रहे हैं और यह भजन होकर भी रॉक स्टाइल में गाया गया है। अक्षय इसमें कमाल के दिख रहे हैं और गाने के रिलीज़ के बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही अक्षय ने इस गाने का टीजर फैंस के साथ शेयर किया था। इस गाने को अकेले अक्षय ने नहीं गाया है।

उनके साथ सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोज ने भी अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखे हैं। इसे गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। अक्षय के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उनके हाथ में ‘हाउसफुल 5’, ‘राउडी राठौर 2’, ‘वेलकम 3’ और ‘स्काई फोर्स’ जैसी फिल्में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम