न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर की फिल्म से टकराएगी वरुण की ‘बेबी जॉन’, रोहित ने अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को दिया यह गिफ्ट

एक्टर वरुण धवन की एक्शन एंटरटेनर मूवी ‘बेबी जॉन’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को पहले इस साल की शुरुआत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Jun 2024 8:30:00

2 News : आमिर की फिल्म से टकराएगी वरुण की ‘बेबी जॉन’, रोहित ने अर्जुन के बर्थडे पर फैंस को दिया यह गिफ्ट

एक्टर वरुण धवन की एक्शन एंटरटेनर मूवी ‘बेबी जॉन’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को पहले इस साल की शुरुआत में रिलीज किया जाना था, लेकिन तब किन्हीं कारणों से इसे टाल दिया गया। अब फिल्म को नई रिलीज डेट मिल गई है। आज बुधवार (26 जून) को ‘बेबी जॉन’ की टीम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीड एक्टर वरुण धवन के साथ एक नया पोस्टर शेयर किया। वरुण एक इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं, जो उनके लंबे बालों और दाढ़ी वाले लुक से और भी बढ़ गया।

दरअसल उनके आसपास लोग तलवार-चाकू लिए खड़े हैं। वहीं गुंडों के बीच अकेले वरुण लड़ते दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “इस साल क्रिसमस और भी शानदार हो गई है। 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली बेबी जॉन के लिए तैयार हो जाइए।” पोस्ट में एक्टर कीर्ति सुरेश और एक्ट्रेस वामिका गब्बी सहित कई स्टार्स और क्रू मेंबर्स को टैग किया गया है। इस फिल्म का आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से क्लैश हो सकता है, जिसे क्रिसमस पर ही रिलीज करने की प्लानिंग है।

‘बेबी जॉन’ के डायरेक्टर एटली हैं, जिन्होंने पिछले साल फैंस को शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ फिल्म का तोहफा दिया था। ‘बेबी जॉन’ पर काफी समय से काम चल रहा है। कुछ हफ्ते पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक जारी किया था। वरुण की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले दिनों उनकी पत्नी नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया है।

रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ से अर्जुन कपूर के नए लुक का पोस्टर किया शेयर

एक्टर अर्जुन कपूर आज बुधवार (26 जून) को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अर्जुन के फैंस को शानदार गिफ्ट दिया है। उन्होंने अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' से अर्जुन का नया पोस्टर रिलीज किया है। इसे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए अर्जुन को बर्थडे विश किया। उन्होंने कैप्शन लिखा, “हैप्पी बर्थडे अर्जुन।” रोहित इन दिनों विदेश में टीवी की दुनिया के मशहूर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अगले सीजन की शूटिंग कर रहे हैं।

बता दें अर्जुन फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। नए पोस्टर में उनके विलेन लुक को ही रिवील किया गया है। वे काफी इंटेंस दिख रहे हैं। अर्जुन का चेहरा खून से लथपथ है और उन्होंने हाथ में हथियार पकड़ रखा है। अर्जुन ने रोहित की स्टोरी को रिपोस्ट कर लिखा, “रोहित शेट्टी सर, क्या गिफ्ट है, जन्मदिन पर एक और 'खतरे' का खुलासा। थैंक्यू सो मच।”

उल्लेखनीय है कि ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकार भी हैं। मेकर्स ने सभी के लुक रिवील कर दिए हैं। फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क