न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण-जान्हवी की फिल्म का नाम और रिलीज डेट आई सामने, इनकी शादी होते ही लगने लगीं प्रेग्नेंसी की अटकलें

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों उनका शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 Feb 2024 1:26:43

2 News : वरुण-जान्हवी की फिल्म का नाम और रिलीज डेट आई सामने, इनकी शादी होते ही लगने लगीं प्रेग्नेंसी की अटकलें

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों उनका शो ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन काफी चर्चाओं में रहा। अब करण ने आज गुरुवार (22 फरवरी) को अपनी अगली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज डेट बता फैंस को खुश कर दिया। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके करण ने इस बात का ऐलान किया है। फिल्म अगले साल 18 अप्रैल को रिलीज की जाएगी।

फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर हैं। ‘बवाल’ के बाद एक बार फिर से इस जोड़ी का जादू देखने को मिलेगा। कुछ समय पहले ही वरुण और जान्हवी की तस्वीरें शेयर करके करण ने फिल्म की घोषणा की थी। बता दें फिल्म को जाने-माने डायरेक्टर शशांक खेतान डायरेक्ट करने वाले हैं। फैंस को उम्मीद है कि फिल्म में उन्हें शशांक-वरुण की ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ जैसा ही मजा आएगा। जान्हवी की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ भी शशांक ने डायरेक्ट की थी।

फिल्म को करण जौहर, हीरू यश जौहर, शशांक खेतान और अपूर्व मेहता प्रोड्यूस करेंगे। वरुण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों ‘बेबी जॉन’ में व्यस्त हैं। यह एटली के बैनर की फिल्म है, इसे कलीस डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले ही इसकी पहली झलक देखने को मिली थी। वरुण वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के हिंदी वर्जन में भी नजर आएंगे। उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु हैं।

अपूर्व के साथ शादी के बाद दिव्या अग्रवाल का वीडियो हो रहा है वायरल

‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 1’ की विजेता दिव्या अग्रवाल ने 20 फरवरी को बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर संग घर की छत पर परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी के दो दिन बाद ही दिव्या की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लग रही हैं। सोशल मीडिया पर शादी के बाद पार्टी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो को ‘रेडिट’ पर शेयर किया गया है, जिसमें दिव्या लूज ऑलिव को-ऑर्ड सेट पहने दिख रही हैं।

वह अपूर्व के साथ डांस कर रही हैं। इस दौरान अपूर्व को गले लगाते हुए दिव्या का पेट निकला हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों को लग रहा है कि दिव्या मां बनने वाली हैं। उनका कहना है कि एक्ट्रेस का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। नेटिजंस ने कमेंट की बौछार कर दी है और वे दावा कर रहे हैं कि दिव्या शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

इस वजह से ही उन्होंने जल्दबाजी में शादी की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दिव्या ने बताया था कि वो पंजाबी फैमिली से हैं और अपूर्व महाराष्ट्रीन परिवार से आते हैं। ऐसे में उन्होंने शादी के लिए ऐसे कपड़े चुने, जो दोनों संस्कृतियों का मिश्रण थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम