न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण के पैर में आई चोट, फोटो हो रही वायरल, उदयपुर में बेटी के साथ जश्न मनाते दिखे बिपाशा-करण

एक्टर वरुण धवन के पैर में चोट लग गई है। वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बारे में अपडेट दी है। वरुण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Dec 2023 8:18:39

2 News : वरुण के पैर में आई चोट, फोटो हो रही वायरल, उदयपुर में बेटी के साथ जश्न मनाते दिखे बिपाशा-करण

एक्टर वरुण धवन के पैर में चोट लग गई है। वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बारे में अपडेट दी है। वरुण ने बताया कि अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान वे चोटिल हो गए। इस वजह से उनके पैर में सूजन और जकड़न महसूस हो रही है। इसी के साथ वरुण की ये फोटो वायरल हो रही है, जिससे फैंस चिंता करने लगे। वरुण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘VD18’ की शूटिंग में बिजी हैं।

ये एक एक्शन एंटरटेनिंग फिल्म है जिसे 'जवान' वाले डायरेक्टर एटली लेकर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वरुण इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। एक सीन के दौरान उनका पैर आयरन रॉड से ठुक गया और वे चोटिल हो गए। इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण ने अपने सूजे हुए पैरों की फोटो दिखाई है। ध्यान से देखने पर उनके पैर पर लाल चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।

एक्टर ने अपना पैर कुर्सी पर रखा है और फोटो पर लिखकर बताया- लोहे की रॉड से उनका पैर टकरा गया। ‘VD18’ फिल्म मार्च 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। यह तमिल फिल्म 'Theri' का रिमेक है। बता दें कि इस साल 21 जुलाई को वरुण की फिल्म 'बवाल' रिलीज हुई थी। यह फिल्म ओटीटी पर दिखाई गई थी, जिसमें उन्हें अपनी परफॉर्मेस के लिए खूब तारीफें मिलीं। वरुण ने पहली बार जान्हवी कपूर के साथ काम किया था।

बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने शेयर किए वीडियो

एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति एक्टर करण ग्रोवर अपनी एक साल की बेटी देवी के साथ राजस्थान में लेकसिटी के नाम से मशहूर उदयपुर पहुंचे। वे एक निजी होटल की वर्षगांठ में शामिल हुए। इस दौरान वहां काफी खूबसूरत माहौल नजर आ रहा था। उनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इस मौके पर होटल में 111 फीट ऊंचा रेड कलर में सुंदर क्रिसमस ट्री तैयार किया गया। रंग-बिरंगी लाइटिंग से जगमग यह ट्री आकर्षण का केंद्र रहा। बिपाशा गोद में देवी को लिए हुए इस क्रिसमस ट्री को देखती हुईं झूमती नजर आईं। करण-बिपाशा बेटी के साथ पार्टी में खूब एन्जॉय करते दिखे। इस दौरान कपल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। बिपाशा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “क्रिसमस की भावना में”।

करण ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह देवी का हाथ पकड़े हैं। इसे शेयर करते हुए करण ने लिखा, “तुम हमेशा सबसे चमकदार रोशनी हो, तुम हमेशा सबसे जादुई आतिशबाजी हो माँ! हमारे होने के लिए धन्यवाद! हम तुमसे प्यार करते हैं! बिपाशा बसु आप अपनी आतिशबाजी”। बता दें कि शादी के 6 साल बाद बिपाशा ने बच्ची को जन्म दिया। उसका 12 नवंबर को मालदीव में पहला जन्मदिन मनाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम