न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा-राजकुमार की ‘स्त्री 2’ में कैमियो करेगा यह एक्टर, बच्चे को लेकर घर लौटे विक्रांत-शीतल, वीडियो वायरल

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसे काफी सराहना मिली थी। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Feb 2024 7:37:29

2 News : श्रद्धा-राजकुमार की ‘स्त्री 2’ में कैमियो करेगा यह एक्टर, बच्चे को लेकर घर लौटे विक्रांत-शीतल, वीडियो वायरल

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसे काफी सराहना मिली थी। फैंस को इसके सीक्वल का इंतजार है। इस बीच कहा जा रहा है कि श्रद्धा के साथ इस मूवी में एक्टर वरुण धवन भी दिखाई दे सकते हैं। ‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक वरुण ने हाल ही में 'स्त्री 2' में श्रद्धा के साथ एक कैमियो अपियरेंस के लिए शूटिंग पूरी कर ली है।

वरुण भेड़िया की भूमिका निभा सकते हैं, जो इन सभी ब्रह्मांडों के बीच एक क्रॉसओवर का हिस्सा है। वरुण ने मुंबई के एक स्टूडियो में श्रद्धा के साथ अपने सीक्वेंस की शूटिंग कर ली है। वरुण ने शूटिंग के लिए अपने दोस्त और निर्माता दिनेश विजान को दो दिन अलॉट किए थे। बताया जा रहा है कि ‘भेड़िया 2’ की शूटिंग साल 2025 में शुरू हो सकती है और यह वहीं से शुरू होगी जहां ‘स्त्री 2’ खत्म होगी।

फिलहाल ‘स्त्री 2’ की शूटिंग जारी है। यह अगस्त में रिलीज होगी। बता दें कि 6 साल पहले अमर कौशिक के डायरेक्शन और दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनी 'स्त्री' काफी सफल रही थी। इसके बाद साल 2022 में वरुण की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ आई, जिसमें कृति सेनन भी थीं और फिल्म हिट रही। अब दोनों फिल्मों के सीक्वल जल्द आने वाले हैं।

विक्रांत-शीतल के घर 7 फरवरी को हुआ खुशियों का आगमन

‘12वीं फेल’ फेम एक्टर विक्रांत मैसी और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर के परिवार में हाल ही एक और नया सदस्य जुड़ गया है। कपल ने 7 फरवरी को अपने-अपने इंस्टा अकाउंट से एक जॉइंट पोस्ट में प्यारे नोट के साथ अपने नन्हे-मुन्ने के बारे में घोषणा की थी। आज शनिवार (10 फरवरी) को शीतल को हॉस्पिटल से छुट्टी मिली और वह अपने बेबी संग घर लौट आई हैं। वह विक्रांत के साथ बच्चे को घर ले जाती दिखीं। सामने आए वीडियो में कार में बैठे विक्रांत पैपराजी की ओर बच्चे के सोने का इशारा करते हुए नजर आए।

विक्रांत पैपराजी से रिक्वेस्ट करते हैं कि बेबी की तस्वीरें न लें। उन्होंने गाड़ी के शीशे भी कवर किए हुए थे। इस बीच शीतल के बेटे का चेहरा नहीं दिखा। शीतल पीछे की सीट पर बेबी को गोद में लिए हुए थीं, जो एक प्रिंटेड स्वैडल में लिपटा हुआ था। इस दौरान शीतल नो-मेकअप लुक में थीं। बता दें कि फरवरी 2022 में शादी करने से पहले विक्रांत और शीतल कुछ समय से डेटिंग कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम