न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में इन तीनों की जगह हंसाएंगे ये हीरो, सोनू सूद सहित इन सितारों को मिला यह सम्मान

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘नो एंट्री’ जिसने भी देखी है वो हंस-हंसकर लोटपोट हो गया। इसमें तीन हीरो अनिल कपूर, सलमान खान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 31 Jan 2024 8:16:53

2 News : ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में इन तीनों की जगह हंसाएंगे ये हीरो, सोनू सूद सहित इन सितारों को मिला यह सम्मान

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘नो एंट्री’ जिसने भी देखी है वो हंस-हंसकर लोटपोट हो गया। इसमें तीन हीरो अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान के साथ चार हीरोईन लारा दत्ता, ईशा देओल, सेलिना जेटली और बिपाशा बसु थीं। आज भी जब टीवी पर यह फिल्म आती है तो फैंस को यह खूब लुभाती है और वे इसे किसी हाल में मिस नहीं करते। फिल्म की कहानी काफी मजेदार थी। काफी समय से इसके सीक्वल की बात हो रही थी।

अब ‘नो एंट्री 2’ पर एक नया अपडेट सामने आया है। इसमें तीन एक्टर्स को कास्ट कर लिया गया है और वो हैं वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ। फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट करेंगे। ‘नो एंट्री’ के डायरेक्टर भी वही थे। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया कि अनीस बज्मी को ‘नो एंट्री 2’ में राइटर और डायरेक्टर के तौर पर चुन लिया गया है।

मेकर्स ने फिल्म के लीड एक्टर्स के लिए वरुण, अर्जुन और दिलजीत को लिया है। तीनों ही फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर एक्साइटेड हैं और उन्होंने इस कहानी के लिए रजामंदी दे दी है। यह कमाल की फिल्म है जिसमें एक सिंगल इंसान भी एक्साइटेड है। शूटिंग दिसंबर से शुरू होगी और यह 2025 में एक बड़ी रिलीज के लिए तैयार होगी।

चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड मिलने पर सोनू सूद ने शेयर की यह पोस्ट

चैंपियंस ऑफ चेंज (COC) अवार्ड्स महाराष्ट्र का 5वां एडिशन मंगलवार (30 जनवरी) की रात मुंबई में आयोजित किया गया। इस दौरान अपने-अपने क्षेत्र में खास योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मान से नवाजा गया। हिंदी सिनेमा के कई कलाकार सोनू सूद, शिल्पा शेट्टी, मनोज बाजपेयी, फराह खान और अर्जुन रामपाल को भी सम्मानित किया गया। सोनू ने आज बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका आभार जताने वाली पोस्ट शेयर की।

उन्होंने लिखा, “भारत के माननीय 37वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केजी बालकृष्णन और माननीय न्यायमूर्ति ज्ञानसुधा मिश्रा द्वारा प्रदान किए जाने वाले चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड महाराष्ट्र को प्राप्त करने के लिए विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस अवसर के लिए आभारी हूं।

एक पॉजिटिव इंपैक्ट और मैं समाज और भारतीय फिल्म जगत की बेहतरी में योगदान जारी रखने के लिए उत्सुक हूं। पॉजिटिव बदलाव के लिए प्रयासरत व्यक्तियों के प्रयासों को स्वीकार करने के लिए श्री नंदन झा को धन्यवाद।” बता दें कि सोनू जल्द ही फिल्म 'फतेह' में नजर आएंगे। सोनू ने कोरोनाकाल में हजारों जरूरतमंद लोगों की मदद की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम