न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आलिया के साथ काम नहीं करना चाहते थे वरुण-सिद्धार्थ! आलिया को पैपराजी ने पुकारा ‘आलू जी’ तो...

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ में इस बार एक्टर वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा मेहमान बनकर पहुंचे। बता दें कि दोनों एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 12:26:54

2 News : आलिया के साथ काम नहीं करना चाहते थे वरुण-सिद्धार्थ! आलिया को पैपराजी ने पुकारा ‘आलू जी’ तो...

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ में इस बार एक्टर वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा मेहमान बनकर पहुंचे। बता दें कि दोनों एक्टर को बॉलीवुड में ब्रेक करण ने ही दिया था। करण ने उन्हें ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ लॉन्च किया था। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी इसी फिल्म के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद तीनों एक्टर्स का करिअर चल पड़ा। करण ने शो के दौरान खुलासा किया कि वरुण और सिद्धार्थ नहीं चाहते थे कि आलिया को कास्ट किया जाए।

करण ने कहा कि मुझे अभी भी याद है, जब पहली बार आलिया आई थीं, तो कैसे आप दोनों ने मुझे मैसेज भेजा था और कहा था कि मैं उसे फिल्म में कास्ट नहीं कर सकता। तुम दोनों में से एक ने कहा कि वो बहुत छोटी है। मैं कह रहा हूं कि ये सब ऐसे शुरू हुआ था, लेकिन जब हमने आलिया के साथ शूट किया, उसके तीन महीने बाद फोटोशूट के दौरान वो चुपचाप खड़ी रही और तुम दोनों में से किसी की भी तरफ नहीं देखा।

आलिया घबराई हुई थी या तो फिर शरमा रही थीं, क्योंकि तुम दोनों मुझे पहले से जानते थे और वो मुझे बिल्कुल नहीं जानती थीं। हमने फोटो शूट किया और उसके तुरंत बाद मेरा मतलब है मुझे पहले शॉट में ही पता चल गया था कि वो फिल्म के लिए सही है। वरुण ने मुझे फिल्म के लिए कई दूसरी एक्ट्रेस की फोटो दिखाई थी।

पैपराजी के साथ मस्तीभरी नोकझोंक करती दिखीं आलिया, वीडियो वायरल

आलिया भट्ट को हाल ही में मुंबई के सेंट रेजिस होटल में जीक्यू के मेन ऑफ द ईयर इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान पैप्स ने जब आलिया को उनके निकनेम से बुलाया तो उनका रिएक्शन देखने लायक था। आलिया काफी ग्लैमरस अवतार में पहुंची थीं। वे मैचिंग हील्स और स्ट्रेट बालों के साथ ब्रिक-रेड प्लेसूट में नजर आईं।

इस दौरान आलिया पैप्स के साथ मस्तीभरी नोकझोंक करती भी दिखीं जो अब काफी वायरल हो गई है। दरअसल जब आलिया कैमरे के लिए पोज दे रही थीं, तो पैपराजी ने उन्हें उनके निक नेक "आलू जी" से संबोधित किया। यह सुनकर आलिया पहले तो कनफ्यूज हो गईं और फिर उन्होंने कहा कि "ये क्या नया शुरू हो गया है आलू जी?"

इसके बाद वह हंस पड़ीं जब लोगों ने उनके लुक की तारीफ की। आलिया के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म डायरेक्टर करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। आलिया फिलहाल वासन बाला के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे