न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वरुण और नताशा ने किया नन्ही परी का स्वागत, एक्टर ने शेयर किया वीडियो, करण सहित इन हस्तियों ने दी बधाई

एक्टर वरुण धवन का जीवन खुशियों से भर गया है। उनके घर नन्ही परी आ गई है। सोमवार देर रात उनकी पत्नी फैशन डिजाइनर नताशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Jun 2024 11:10:32

वरुण और नताशा ने किया नन्ही परी का स्वागत, एक्टर ने शेयर किया वीडियो, करण सहित इन हस्तियों ने दी बधाई

एक्टर वरुण धवन का जीवन खुशियों से भर गया है। उनके घर नन्ही परी आ गई है। सोमवार देर रात उनकी पत्नी फैशन डिजाइनर नताशा दलाल ने एक बेटी को जन्म दिया। नताशा की डिलीवरी मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में हुई। इसके बाद अब वरुण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर खुशी जताई है। इस पोस्ट में उन्होंने एक एनिमेशन वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, “हमारी बेबी गर्ल आ गई है। आप सबका बहुत-बहुत आभार, बेटी और उनकी मां के लिए दुआएं देने के लिए। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।”

वरुण के पिता बनने की जानकारी सबसे पहले उनके पिता दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन ने दी। डेविड हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए। पैपराजी ने उनसे पूछा कि बेटा हुआ या बेटी तो उन्होंने कहा, “बेटी।” इसके बाद उन्होंने दादा बनने पर सभी की बधाइयों को स्वीकार किया और शुक्रिया कहते हुए वहां से कार में रवाना हो गए।

बता दें नताशा और वरुण की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों एक-दूसरे को बचपन से ही चाहते थे। शादी से पहले वे काफी समय तक रिलेशनशिप में थे। साल 2021 में कोरोनाकाल के दौरान वरुण और नताशा विवाह बंधन में बंध गए थे। शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए थे।

फिल्ममेकर करण जौहर ने लिखा, मेरी बेबी को एक बेटी हुई है...

इस बीच वरुण और नताशा को तमाम सेलेब्स से बधाइयां मिल रही हैं। वरुण (37) को साल 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फिल्म से लॉन्च करने वाले फिल्ममेकर करण जौहर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। करण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वरुण के लिए एक विश पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है मेरी बेबी को एक बेटी हुई है, मैं चांद के पार हूं, प्राउड मम्मी और पापा को बधाई, नताशा और वरुण को मेरा प्यार। साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा, “सबसे बढ़िया खबर, आप दोनों को बधाई।”

प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा, नुसरत भरूचा, नेहा शर्मा, रकुलप्रीत सिंह, सिंगर अरमान मलिक, एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा, बिपाशा बसु, नील नितिन मुकेश, सोफी चौधरी, चित्रांग्दा सिंह और ईशा गुप्ता समेत कई स्टार्स ने बधाई भेजी हैं। फैंस को इंतजार है कि वरुण और नताशा जल्द ही अपनी बिटिया का चेहरा दिखाएं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण अब वेब सीरीज ‘सिटाडेल इंडिया’ में सामंथा के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वरुण के पास ‘बेबी जॉन’ फिल्म है, जिससे उनका लुक सामने आ चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क