न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण धवन जल्द बनने वाले हैं पिता, ऐसे दी गुडन्यूज, श्वेता तिवारी ने अपनी Photos के साथ बरपाया कहर

एक्टर वरुण धवन के घर जल्द ही खुशियों की किलकारियां गूंजने वाली है। वरुण ने आज रविवार (18 फरवरी) को अपने सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Feb 2024 8:13:11

2 News : वरुण धवन जल्द बनने वाले हैं पिता, ऐसे दी गुडन्यूज, श्वेता तिवारी ने अपनी Photos के साथ बरपाया कहर

एक्टर वरुण धवन के घर जल्द ही खुशियों की किलकारियां गूंजने वाली है। वरुण ने आज रविवार (18 फरवरी) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फैंस को यह गुड न्यूज दी। पिछले कई दिनों से ये खबरें चल रही थीं। वरुण ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इसमें वरुण घुटनों पर बैठकर अपनी पत्नी नताशा दलाल के बेबी बंप को किस करते दिख रहे हैं। वरुण ने जींस और शर्ट पहनी है, जबकि नताशा एक वन पीस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं उनके पीछे सोफे पर डॉगी भी है।

वरुण ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ''हम प्रेग्नेंट हैं। आप सभी के प्यार और दुआओं की जरूरत है।'' फैंस और सेलेब्स कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। सिटाडेल सीरीज में वरुण की कोस्टार साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा, “ओएमजी बिग न्यूज।” राशि खन्ना, वाणी कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, जान्हवी कपूर समेत और भी स्टार्स ने अलग-अलग अंदाज में खुशी व्यक्त की है।

वरुण और नताशा की शादी 24 जनवरी 2021 को हुई थी। दोनों कोरोनोवायरस महामारी के दौरान परिवार के कुछ सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में अलीबाग में विवाह बंधन में बंधे थे। वरुण के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म जान्हवी कपूर के साथ ‘बवाल’ थी। अब वे ‘दुल्हनिया’ फ्रेंचाइजी फिल्म में जान्हवी के साथ नजर आ सकते हैं। इसके अलावा ‘बेबी जॉन’, ‘भेड़िया 2’ और ‘स्त्री 2’ में भी वे दिखेंगे।

गोवा में मौजूद हैं पलक तिवारी की मां एक्ट्रेस श्वेता तिवारी

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक तिवारी अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़िया है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं श्वेता की। लोग उनकी अदाकारी के साथ-साथ खूबसूरती पर भी फिदा हैं। 43 साल की होने के बावजूद श्वेता कहर बरपाती हैं। उनके फोटोशूट खूब वायरल होते हैं। श्वेता अभी गोवा में हैं और उन्होंने पूल साइड से लेटेस्ट पिक्चर्स शेयर की हैं।

श्वेता ने कैप्शन में लिखा है “गोवा ग्लो।” श्वेता के आउटफिट पर नजर डालें तो उन्होंने नूडल स्ट्रैप ब्राउन फ्लोरल ड्रेस पहनी है। खुले बाल, मिनिमल मेकअप और बेहद सिम्पल लुक में भी उनकी सुंदरता कयामत ढा रही है। श्वेता ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। इनमें वह शॉपिंग करतीं, गार्डन एरिया में बुक पढ़तीं और विला का डेकॉर दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

श्वेता ने अपने अभिनय की शुरुआत ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल से की थी और उन्हें इस रोल के लिए बहुत फेम मिला। उन्होंने छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी काम किया है। श्वेता की दो शादियां हुईं लेकिन वे टूट गईं। उनकी पहली शादी राजा चौधरी और दूसरी अभिनव कोहली से हुई। श्वेता के बेटी पलक और बेटा रेयांश कोहली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम