न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘दुल्हनिया’ के तीसरे पार्ट के लिए तैयार हैं वरुण-आलिया, जानें-कब रिलीज होगा ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर

एक्टर वरुण धवन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इसका मुख्य कारण है उनकी आगामी फिल्म ‘वीडी 18’, जिसके सेट पर वे चार दफा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Dec 2023 1:56:52

2 News : ‘दुल्हनिया’ के तीसरे पार्ट के लिए तैयार हैं वरुण-आलिया, जानें-कब रिलीज होगा ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर

एक्टर वरुण धवन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इसका मुख्य कारण है उनकी आगामी फिल्म ‘वीडी 18’, जिसके सेट पर वे चार दफा चोटिल हो चुके हैं। वरुण हर बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो या वीडियो के जरिये चोट का सबूत देते हैं। बहरहाल आज हम वरुण की चर्चा किसी और वजह से कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि वरुण अपनी सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में नजर आएंगे।

इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने फ्रेंचाइजी की पहली दोनों फिल्मों को निर्देशित किया था। फिल्म के दोनों भाग में वरुण की जोड़ी आलिया भट्ट के साथ जमी थी। इसके अलावा ये दोनों ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘कलंक’ मूवी में भी साथ काम कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार निर्माता करण जौहर, शशांक और वरुण ने ‘दुल्हनिया 3’ की कहानी के लिए कई आइडिया पर चर्चा की और अंत में एक फाइनल किया।

फिल्म 2024 के अंत में फ्लोर पर जाएगी। कुछ महीने पहले भी करण ने इसके संकेत दिए थे। करण ने कहा था कि दुल्हनिया एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है। हमें उम्मीद है कि हम इसको एक दिलचस्प कहानी के साथ वापस लेकर आएंगे। फिलहाल वरुण पिता डेविड धवन के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसमें दो लीड एक्ट्रेस होंगी। वरुण फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

varun dhawan,alia bhatt,dulhaniya,humpty sharma ki dulhaniya,bdrinath ki dulhaniya,karan johar,shashank khaitan,kalki 2898 ad movie,nag ashwin

‘कल्कि 2898 एडी’ के डायरेक्टर नाग अश्विन ने दी कई जानकारी

‘बाहुबली’ फेम प्रभास की फिल्म ‘सालार’ अभी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस बीच इस साउथ इंडियन स्टार की एक और फिल्म की जोर-शोर से चर्चा हो रही है। डायरेक्टर नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ प्रभास मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही आईआईटी बॉम्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में अश्विन ने फिल्म को लेकर कुछ खुलासे किए। उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 1 अप्रैल 2024 को रिलीज होगा।

स्टार वार्स तुलना को संबोधित करते हुए एक छात्र ने सवाल पूछा, 'क्या फिल्म भारत की स्टार वार्स होगी? क्या आप इसके चारों ओर एक संपूर्ण ब्रह्मांड बनाने की योजना बना रहे हैं?' इस पर अश्विन ने कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता...यह भारत का प्रोजेक्ट है, भारत की कल्कि। यह एक फिल्म है और मुझे लगता है कि यह काफी है। इस दौरान फिल्म के हथियारों पर भी चर्चा हुई, जो टीजर रिलीज के बाद चर्चाओं में है।

अश्विन ने खुलासा किया कि कल्कि विष्णु के अंतिम अवतार हैं। भविष्य में सेट होने के बावजूद फिल्म का अतीत से एक कनेक्शन है जो फिल्म में सामने आएगा। एक साइंस-फिक्शन होने के बावजूद फिल्म एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव का वादा करते हुए पौराणिक कथाओं के साथ गहरे संबंध का पता लगाने के लिए तैयार है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम