न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘वीडी 18’ फिल्म की शूटिंग करते फिर चोटिल हुए वरुण, इस एक्टर ने क्रिसमस पर की PM मोदी से मुलाकात

एक्टर वरुण धवन को बॉलीवुड में 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं। वे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं अभिनीत कर दर्शकों का दिल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 8:14:29

2 News : ‘वीडी 18’ फिल्म की शूटिंग करते फिर चोटिल हुए वरुण, इस एक्टर ने क्रिसमस पर की PM मोदी से मुलाकात

एक्टर वरुण धवन को बॉलीवुड में 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं। वे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं अभिनीत कर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। वरुण दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन के बेटे हैं। वरुण इन दिनों ‘जवान’ फेम साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार की अनटाइटल्ड फिल्म 'वीडी 18' की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग केरल में चल रही है। ऐसा लगता है कि वरुण के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। वरुण के पैर पर एक बार फिर चोट लग गई है।

वरुण ने अपने जख्मी पैर की तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। वरुण इस फिल्म के सेट पर चौथी बार घायल हुए हैं। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उनका पैर एक कुर्सी पर रखा हुआ है जिस पर पट्टी बंधी है। वरुण ने कैप्शन में लिखा- 'शूटिंग पर एक और दिन... #vd18.' वरुण ने अगस्त में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और अगले ही दिन वे सेट पर घायल हो गए थे।

सितंबर में भी वरुण शूटिंग करते हुए ही पैर पर चोट लगी थी। उन्हें बर्फ के पानी की थेरेपी का सजेशन दिया गया था। तब उन्होंने इंस्टाग्राम पर ही एक वीडियो शेयर कर लिखा था-“मुझे लगता है कि शूटिंग के दौरान मेरे पैर में चोट लग गई और मुझे नहीं पता कि मेरे पैर में चोट कैसे लगी, लेकिन इस समय मैं यही कर रहा हूं।” दिसंबर में ही कुछ दिन पहले वरुण ने फोटो शेयर करके लोहे की रॉड से घायल होने की बात बताई थी।

बता दें कि ‘वीडी 18’ फिल्म में वरुण के साथ वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अगले साल के अंत या फिर 2025 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वरुण की पिछली फिल्म ‘बवाल’ थी, जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर थीं। वरुण के पास वेब सीरीज 'सिटाडेल इंडिया' भी पाइपलाइन में है।

डिनो मोरिया ने पीएम आवास पर अटेंड किया क्रिसमस लंच, शेयर की फोटो

बॉलीवुड में 25 दिसंबर को क्रिसमस की धूम रही। फिल्मी सितारों ने धूमधाम से क्रिसमस मनाई। एक्टर डिनो मोरिया ने क्रिसमस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। डिनो पीएम की ओर से आयोजित लंच समारोह में शामिल हुए थे। डिनो ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। साथ ही मोदी से मुलाकात को लेकर एक पोस्ट भी लिखी है। डिनो ने आज मंगलवार (26 दिसंबर) को इंस्टाग्राम हैंडल पर राजधानी दिल्ली में पीएम आवास की तस्वीरें साझा कीं।

समारोह में ईसाई समुदाय के कई सदस्यों ने शिरकत की थी। डिनो ने कैप्शन लिखा,“इस साल क्रिसमस लंच खूबसूरत था। प्रिय, माननीय प्रधानमंत्री, @नरेंद्रमोदी जी, एक सुंदर क्रिसमस लंच के लिए हमें अपने घर पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। आपसे मिलना और आपकी बातें सुनना और यह अनुभव करना कि आप कितने दयालु मेजबान हैं, वास्तव में यादगार रहा। धन्यवाद।"

तस्वीरों में डिनो, मोदी के साथ बातचीत कर रहे हैं। साथ ही दोनों मुस्कुराते हुए दिखे। म्यूजिकल थ्रिलर ‘राज’ फेम एक्टर डिनो आजकल फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं और जल्द ही फिल्मों में वापसी करेंगे। वे वर्कआउट वीडियो शेयर करते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम